अभी तो मैं जवान हूं: यह हैं 100 साल की उम्र पार कर चुके सबसे बुजुर्ग वकील
रोहतास(बिहार). संभवत: यह हैं देश के सबसे बुजुर्ग वकील। इनकी जिरह(कोर्ट में बहस) सुनकर जज साहब भी हैरान रह जाते हैं। यह हैं बिहार के रोहतास के रहने वाले हरिनारायण सिंह। आमतौर पर 60 साल के बाद व्यक्ति खुद को रिटायर मानकर कामकाज से हाथ खींच लेता है। लेकिन हरिनारायण सिंह इसके अपवाद हैं। हरिनारायण सिंह ने इसी 13 नवंबर को अपने 100 साल पूरे किए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि वे इस उम्र में भी रोजाना कोर्ट जाते हैं। केस लड़ते हैं। उन्हें किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती। माना जा रहा है कि हरिनारायण सिंह किसी भी कोर्ट में नियमित वकालात करने वाले सबसे उम्र के इकलौते वकील हैं। आप कभी भी हरिनारायण सिंह को देखिए, वे बगैर किसी की मदद के कोर्ट की सीढ़ियां धड़ाधड़ चढ़ जाते हैं। उनका जोश और फिटनेस देखकर जवान लोग भी हैरान रह जाते हैं।
| Published : Nov 23 2019, 11:49 AM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
14
)
हरिनारायण सिंह ने 1948 में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद कोलकाता यूनिवर्सिटी से लॉ किया। 13 नवंबर 1919 को जन्मे हरिनारायण सिंह 1952 से प्रैक्टिस कर रहे हैं। हरिनारायण सिंह बताते हैं कि मैट्रिक करने के बाद ही उन्होंने वकालात करने की सोच ली थी।
24
हरिनारायण सिंह महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रशंसक रहे हैं। वे कहते हैं कि दोनों ही कानून के जबर्दस्त जानकार थे।
34
अपनी फिटनेस के बारे में हरिनारायण सिंह बताते हैं कि वे हरी सब्जियां खूब खाते हैं। मसालों से दूर रहते हैं। फलों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। सुबह-शाम घूमने जरूर निकलते हैं। हरिनारायण सिंह प्रकृति प्रेमी हैं। उन्होंने गायें पाली हुई हैं। वे ज्यादातर समय अपने गांव में गुजारते हैं।
44
परिवार में 40 सदस्यहरिनारायण के संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनके घर में 63 सदस्य हैं। हालांकि ज्यादातर सदस्य कामकाज के चलते अलग-अलग शहरों में रहते हैं। इनके एक पुत्र कृष्ण कुमार सिंह जदयू के सीनियर नेता हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इनके घर आना-जाना लगा रहता है। हरिनारायण सिंह की पत्नी भी हम उम्र हैं।