MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Bihar
  • ये है अजब प्रेमी की गजब कहानी, वीडियो वायरल होने पर बेटी ने अपने परिवार के खिलाफ खोला मोर्चा

ये है अजब प्रेमी की गजब कहानी, वीडियो वायरल होने पर बेटी ने अपने परिवार के खिलाफ खोला मोर्चा

वैशाली (Bihar)। प्यार परवान चढ़ा तो अंतरजातीय प्रेमी-प्रेमिका ने शादी कर करके घर बसा लिया। इधर परिवार के लोगों ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए युवक (प्रेमी) समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करावा दिए। इतना ही नहीं इंसाफ की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया, जिसे देखने के बाद प्रेमिका (उनकी बेटी) बेटी ने भी अपने-माता पिता के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। जिसके लिए उसने भी वीडियो जारी कर माता-पिता पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। अब दोनों वीडियो के हाथ लगने पर लालगंज थाने की पुलिस नये सिरे से मामले की जांच में जुट गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 22 2020, 09:21 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image


लालगंज थाना के पंचदमिया गांव निवासी शुशबू कुमारी का अपने ही गांव के रहने वाले युवक शिव शंकर पासवान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने भाग कर शादी कर ली है। इसके बाद खुशबू कुमारी के परिवार वालों ने युवक समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

25
Asianet Image


शुशबू कुमारी के माता-पिता का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला बिगड़ गया। इस वीडियो के बाद खुशबू कुमारी ने अपने माता-पिता ( विभा देवी और श्रीकांत सिंह) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

35
Asianet Image


सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता का वीडियो देखने के बाद शुशबू कुमारी ने भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते हुए अपने अपहरण किए जाने के परिवार वाले के आरोपों को झूठा करार दिया।  (प्रतीकात्मक फोटो)

45
Asianet Image


शुशबू कुमारी ने अपने मायके वालों पर अपने ससुराल वालों को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए वीडियो बयान जारी करने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। यही नहीं, अब पुलिस भी पूरे मामले को लेकर नए सिरे से जांच में जुट गई है। हालांकि करीब एक सप्‍ताह बीत जाने के बाद भी इस मामले का कोई फैसला नहीं हो सका है। (प्रतीकात्मक फोटो)

55
Asianet Image


लालगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा है पूर्व में लड़की के माता-पिता ने चार नामजद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इस बीच खुशबू कुमारी और उसके माता-पिता का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories