- Home
- States
- Bihar
- TV देख चौकी बहन, बेटी से फोन पर बात करते ही सदमें में चले गए सुशांत के पापा; ऐसा है घरवालों का हाल
TV देख चौकी बहन, बेटी से फोन पर बात करते ही सदमें में चले गए सुशांत के पापा; ऐसा है घरवालों का हाल
पटना (Bihar) । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सुशांत के परिवार को उनके सुसाइड करने की खबर टीवी के जरिए मिली। सुशांत के पड़ोसी भी उनके निधन से सन्न हैं। परिवार वालों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर यह सब क्यों और कैसे हुआ। वहीं, परिजनों के मुताबिक सुशांत की बहन ने फोन पर पिता को घटना की जानकारी दी थी, जो बेटे की निधन की खबर जानकर वे सदमे में हैं। बता दें कि सुशांत के घर पर सिर्फ उनके पिता ही रहते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के घर पर सिर्फ उनके पिता रहते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता बेहोश हो गए।
आसपास और घर के लोग अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता को संभालने में जुटे हैं। वे होश में आते हैं और फिर थोड़ी देर बाद बेहोश हो जा रहे हैं। करीबी लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुशांत के पिता अभी किसी से बातचीत नहीं कर रहे हैं। वे बोलने की स्थिति में नहीं हैं। सुशांत के घर पर आस-पड़ोस के लोग पहुंच गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों को घर बुलाया गया है। सुशांत के पिता राजीव नगर स्थित रोड नंबर 6 में रहते हैं। परिजन बता रहे है कि सुशांत की बहन ने फोन पर पिता को सुशांत के निधन की जानकारी दी थी।
सभी लोगों के मन में यही सवाल है कि सुशांत ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। सुशांत पिछले साल मई में पटना आए थे, तब उन्होंने मोहल्ले के मंदिर में पूजा अर्चना की थी।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पड़ोसी भी उनके निधन से सन्न हैं। वे बताते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत 34 साल के थे। लोग मौत के कारण को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने पुलिस को फोन कर उनके सुसाइड की जानकारी दी थी। सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर मौजूद थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो मालूम पड़ा कि सुशांत ने फांसी लगा रखी है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल यह भी बात कही जा रही है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूज डिप्रेशन में चल रहे थे।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बिहार में बीजेपी के विधायक नीरज सिंह ने कहा कि अभी तो वो पिछले साल खगड़िया अपने मुंडन संस्कार में शामिल हुए था और अपनी मां की मन्नत को पूरा करने ननिहाल भी गए था। कैसे क्या हो गया समझ में नहीं आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है- सुशांत सिंह राजपूत, एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्दी चले गए। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके उदय ने कई लोगों को प्रेरित किया। वह कई याद अपने पीछे छोड़ गए। उनके निधन से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनाई थी। वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका निधन हृदयविदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की आत्म की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।