- Home
- States
- Bihar
- बिहर के इस फेमस स्कूल के स्टूडेंट थे सुशांत, आखिरी मुलाकत को याद कर रो पड़ा बचपन का दोस्त
बिहर के इस फेमस स्कूल के स्टूडेंट थे सुशांत, आखिरी मुलाकत को याद कर रो पड़ा बचपन का दोस्त
पटना. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुशांत ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे बिहार के लोग इस खबर को सुनकर शॉक्ड हैं कि एक अच्छा खासा इंसान ऐसे-कैसे कर सकता है। उनके चाहने वाले और बचपन के दोस्तों को यकीन नहीं हो रहा पा रहा है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि मुंबई में रहने के बावजूद भी सुशांत का अपने गृह राज्य बिहार से खास कनेक्शन था। वह राजधानी पटना के नामचीन स्कूल संत कैरेंस के स्टूडेंट थे। जहां उन्होंने साल 1996 में इस स्कूल में एडमिशन लेने के बाद वर्ष 2000 में दसवीं पास की थी। इस बात की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने भी की है। इसके बाद वो दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ने चले गए थे।
सुशांत सिंह राजपूत जब कभी अपने गांव या पटना जाते थे तो अपने बचपन के दोस्तों से जरुर मिलते थे। जब उनके दोस्त रवि प्रकाश को इस बात की जानकारी लगी तो वह बेसुध हो गए। उनका कहना है कि हम को यकीन नहीं हो पा रहा है कि सुशांत ऐसा नहीं कर सकता है। वह हमसे अक्सर पॉजिटिव बातें करता था, कुछ महीने पहले जब वो पटना आया था तो हमने उसके साथ क्रिकेट भी खेला था। वह अक्सर हंसता-मुस्कुराता रहात था, वो ऐसा कर लेगा कभी सोचा नहीं था।
सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार बबलू बिहार में बीजेपी के विधायक हैं। जैसे ही उनको मौत की खबर मिली तो परिवार के सभी लोग शॉक्ड थे। वहीं बिहार में रहन वाले सुशांत के मामा का कहना है कि सुशांत ऐसा नहीं कर सकता है। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है, वो दूसरों के लिए गाइड करता था, आखिर वो ऐसा कदम नहीं उठा सकता है। (बेटे की मौत की खबर सुन पिता केके सिंह सदमे में आ गए हैं)
जैसे लोगों को सुशांत की सुसाइड की खबर लगी तो वह पटना के राजीव नगर रोड नंबर 6 स्थित घर के बाहर भीड़ जुटी गई।
यह तस्वीर पिछले साल 2019 की है, जब वह बिहार गए थे। यहां उन्होंने अपने बचपन के दोस्तों के साथ क्रिकेट भी खेली थी।