- Home
- States
- Bihar
- ससुराल पहुंंचते ही दुल्हन ने तेजस्वी को अपने हाथों से खिलाई खीर-पुड़ी, राबड़ी देवी ने बहू का यूं किया वेलकम
ससुराल पहुंंचते ही दुल्हन ने तेजस्वी को अपने हाथों से खिलाई खीर-पुड़ी, राबड़ी देवी ने बहू का यूं किया वेलकम
पटना (बिहार). आरजेडी के सुप्रीमों और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के घर में इस वक्त जश्न मौहल है। परिवार से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता डांस करते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (tejashwi yadav) अपनी नई दुल्हनिया रेचल (rachel) उर्फ राजश्री यादव को लेकर पटना जो पहंच गए हैं। घर में विवाह के बाद की सारी रस्मों-रिवाज निभाए जा रहे हैं। देखिए तस्वीरें..कैसे बिहार अंदाज में हो रहा बहू का स्वागत...
- FB
- TW
- Linkdin
)
दरअसल, ससुराल में आते ही दुल्हन राजश्री एक-एक करके सारी रस्में निभा रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने हाथों से खीर-पूड़ी पति तेजस्वी को खिलाई। बताया तो ये जा रहा है कि नई दुल्हनिया ने रसोई घर में जाकर यह खीर पुड़ी खुद ही तैयार की है। बता दें कि बिहार में नई बहू के घर आने पर आमतौर पर दाल भरी पूड़ी और खीर खिलाने की प्रथा है। जिसको लालू की बहू ने पूरा किया।
दरअसल, ससुराल में आते ही दुल्हन राजश्री एक-एक करके सारी रस्में निभा रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने हाथों से खीर-पूड़ी पति तेजस्वी को खिलाई। बताया तो ये जा रहा है कि नई दुल्हनिया ने रसोई घर में जाकर यह खीर पुड़ी खुद ही तैयार की है। बता दें कि बिहार में नई बहू के घर आने पर आमतौर पर दाल भरी पूड़ी और खीर खिलाने की प्रथा है। जिसको लालू की बहू ने पूरा किया।
बता दें कि भले ही तेजस्वी की दुल्हन रेचल ईसाई धर्म की लड़की हैं। लेकिन जब वह बहू बनकर ससुराल आईं तो उनको राजश्री से ही पुकारा गया। इतना ही नहीं उनका स्वागत पूरी तरह से बिहारी तौर-तरीकों से किया गया। परिवार के लोगों का कहना है कि रेचल लालू फैमिली के साथ घुल मिल गई हैं।
दूल्हा-दु्ल्हन की घर में चल रहीं रस्मों की तस्वीर को तेजस्वी यादव की बहन रोहिनी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। साथ ही लिखा-यह रिश्ता प्रेम, अपनत्व, भरोसे, अपनापन का संगम है, यह एक नई सुखद भोर की शुरुआत है। एक नए सपने की शुरुआत है, यह ज़िम्मेदारी और नए एहसास का सफ़र है. यह समय है ख़ुशियों में शरीक होने का. यह समय है एक बेटी के कदमों को घर में पूजने का।
बता दें कि जब मां राबड़ी देवी ने अपनी बहू को खाने की थाली लगाकर दी तो राजश्री ने पहला निवाला अपने पति को खिलाया। उसके बाद दोनों ने राबड़ी देवी के साथ फोटो भी खिंचवाई। राबड़ी देवी अपनी बहू की पहली बार घर में एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह इसलिए तो सबसे पहले पटना पहुंच गई थीं।
पिछले हफ्ते दिल्ली में शादी के बाद तेजस्वी यादव अपनी दुल्हन को लेकर सोमवार रात 8:30 के करीब पटना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर तेजस्वी और उनकी पत्नी का राजद कार्यकर्ताओं ने ग्रैंड वेलकम किया। ढोल-नगाड़ों के बजाए गए और फूल बरसाए गए। हवाई हड्डे पर ही दोनों का स्वागत माला पहनकर किया गया। इतना ही नहीं अपनी खुशी का इजहार करने के लिए नेताओं और पार्टी कैडर ने ढोल की थाप पर डांस भी किया।