• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Bihar
  • काफी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था सुशांत, मां ने मंदिरों में जाकर टेका था माथा, ये रखा था बचपन का नाम

काफी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था सुशांत, मां ने मंदिरों में जाकर टेका था माथा, ये रखा था बचपन का नाम

पटना. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह खबर सुन सुशांत के रिश्तेदार, पड़ोसी और उनके बचपन के दोस्त सदमे में है। वह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनका सुशांत अब नहीं रहा। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता बेहोश हो गए। परिवार के लोग उनको संभाल रहे हैं। आसपास के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।   

Asianet News Hindi | Updated : Jun 14 2020, 07:29 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

सुशांत सिंह राजपूत के पटना वाले घर की पड़ोस में रहने वालीं अंजनी पाठक का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कह रही हैं कि उसको मैंने अपनी गोद में खिलाया है और एक दिन वह इस तरह चला जाएगा कभी सोचा नहीं था। सुशांत की मां उषा सिंह ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेक, मन्नतें मांगी तब जाकर चार बहनों के बाद उसका जन्म हुआ था। 
 

27
Asianet Image

अंजनी पाठक ने कहा वो मेरे बच्चों के साथ बचपन में क्रिकेट खेलता था, अक्सर उसका समय हमारे घर पर ही बीतता था। सुशांत की सबसे बड़ी बहन मेरी सहेली है। इसलिए वो मुझको दीदी कहकर पुकारता था। इतना बड़ा एक्टर बनने के बाद भी उसके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया था। वो जब भी पटना आता तो मेरे पैर छूकर प्रणाम करता था। 8 महीने पहले जब वो पटना आया था तो आकर मेरे गले लगा था। (सुशांत के पड़ोस में रहने वालीं अंजनी पाठक)
 

37
Asianet Image

बता दें कि सुशांत सिंह के बचपन का नाम गुलशन था जो उसकी मां उषा ने रखा था। वो पढ़ने में शुरू से ही होशियार था, पिता केके सिंह उसको उंगली पकड़कर स्कूल छोड़ने जाया करते थे। पत्नी की मौत के बाद पिता बेटे के सहारे जी रहे थे, लेकिन आज वही बेटा उनका बुढ़ापे में साथ छोड़ 

47
Asianet Image


बता दें कि सुशांत का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले के मदीहा गांव में हुआ था। साल 2002 में उनकी मां उषा सिंह का निधन हो गया था। अपनी मां की इच्छा के खातिर सुशांत 17 साल बाद अपने गांव गए थे। जहां उन्होंने अपन सिर सिर नहीं मुंडवाया था। उनकी मां ने मन्नत मांगी थी कि बेटा ठीक रहेगा। अच्छा काम करेगा तो यहां माता के मंदिर में उसक मुंडन करवाएंगी। 

 

57
Asianet Image


सुशांत सिंह जब 2019 में मुंडन कार्यक्रम के दौरान बिहार गए थे तो वह अपने बचपन के दोस्तों के साथ खूब घूमे थे। आज वही दोस्त यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उनका यह  दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहा।

 

67
Asianet Image

तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह वह 8 महीने पहले अपने गांव के दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखे थे। लेकिन इन दोस्तों को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकत है।

77
Asianet Image

पूर्णिया में अपने रिश्तेदारों के साथ सुशांत सिंह राजपूत।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories