MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Bihar Board का सबसे बदनाम किस्सा : जब 101 फिल्मी गाने, तुलसीदास प्रणाम जैसे शब्द लिख टॉप कर गई थी वो लड़की

Bihar Board का सबसे बदनाम किस्सा : जब 101 फिल्मी गाने, तुलसीदास प्रणाम जैसे शब्द लिख टॉप कर गई थी वो लड़की

पटना : आज बिहार बोर्ड के 10वीं (Bihar Board 10th Result 2022) का रिजल्ट जारी हो सकता है। दोपहर तीन बजे नतीजे जारी किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक टॉपर्स की वेरिफिकेशन प्रॉसेस भी पूरी हो चुकी है। बता दें कि जो छात्र टॉप मेरिट लिस्ट में होते हैं उनकी कॉप‍ियां मंगाई जाती है और उनकी दोबारा जांच की जाती है। साल 2016 में टॉपर्स लिस्ट में गड़बड़ी के बाद से ही बोर्ड ने ऐसा करने का फैसला किया है। वैसे तो नकल को लेकर बिहार कई बार बदनाम हो चुका है लेकिन साल 2016 में जो हुआ, वह आज भी बोर्ड के दामन पर लगा ऐसा दाग है जो छूटते नहीं छूट रहा। उस वक्त 12वीं की एक छात्रा ने अपनी कॉपी में 101 फिल्मी गाने, तुलसीदास प्रणाम जैसे शब्द लिख कर टॉप कर गई थी। तब बिहार की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था की खूब जग हंसाई हुई थी। जानिए बिहार बोर्ड (Bihar Board) का सबसे बदनाम किस्सा...

Asianet News Hindi | Updated : Mar 31 2022, 06:53 PM
5 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

सब्जेक्ट के नाम पता नहीं और बन गई टॉपर
साल 2016 में बिहार की शिक्षा व्यवस्था का तब खूब मजाक उड़ा, जब रूबी राय (Ruby Rai) नाम की छात्रा ने परीक्षा में टॉप किया था। हाजीपुर (Hajipur) की रहने वाली रूबी कुमारी ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया था लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो उसे अपने सब्जेक्ट के नाम तक ठीक से याद नहीं थे। जब मामला सामने आया तो बोर्ड की तरफ से सफाई भी दी गई लेकिन तब तक किरकिरी हो चुकी थी। टॉपर रूबी से रिव्यू टेस्ट में कई सवाल पूछे गए तो पता चला कि उसने खुद अपनी कॉपी नहीं लिखी थी।

इसे भी पढ़ें- Bihar Board Result : तीन वो छात्र, जिन्होंने अपने कारनामों की वजह से बिहार बोर्ड को पहुंचाया बदनामी के शिखर पर

28
Asianet Image

पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस बताया
रिजल्ट सामने आने के बाद रूबी से जब मीडिया ने बातचीत की तो उसने पॉलिटिकल साइंस को प्रॉडिकल साइंस बताया था। तब सोशल मीडिया में 'प्रोडिकल साइंस' और 'प्रोडिकल साइंस गर्ल' शब्द ट्रेंड करने लगा था। पॉलिटिकल साइंस में 100 में 91 नंबर लाने वाली रूबी से जब पॉलिटिकल साइंस क्या है, पूछा गया था तो वो न केवल उसका जवाब नहीं दे पाई बल्कि इस विषय का उच्चारण भी सही से नहीं कर सकी।


यह भी पढ़ें-बिहार बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर के लिए छात्रों ने अपनाए गजब तरीके, I Love U से लेकर बहुत कुछ, हदें की पार

38
Asianet Image

तुलसीदासजी प्रणाम..संज्ञा का नहीं ज्ञान
रिव्यू टेस्ट में जब रूबी से सवाल किए गए तो उसने अजीबो-गरीब जवाब दिया। टॉपर के सामने 2016 की इंटर आर्ट्स एग्जाम का ही क्वेश्चन पेपर रखा गया। सवाल पूछा गया कि तुलसीदास कौन थे ? जिसके जवाब में रुबी ने कहा- तुलसीदासजी प्रणाम। संज्ञा किसे कहते हैं? रूबी का जवाब - मुझे संज्ञा की परिभाषा नहीं आती। होम साइंस में किस चीज की पढ़ाई होती है?, जवाब- इसमें खाना बनाने की पढ़ाई होती है। रूबी आगे कहती है कि यही सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हैं ? इसी सवाल पर बवाल हुआ था। भारत के मानचित्र में बिहार कहां है?, जवाब - हमको नहीं पता।

इसे भी पढ़ें- मैसेज से ऐसे देखें बिहार 10वीं क्लास का रिजल्ट, DigiLocker app में भी मिलेंगे परिणाम

48
Asianet Image

सच्चाई सामने आई तो रूबी गिरफ्तार
जिसके बाद खूब बवाल मच गया। टॉपर लिस्ट पर सवाल उठता चला गया। इसके बाद रूबी को गिरफ्तार किया गया। रूबी की गिरफ्तारी 25 जून 2016 को बोर्ड ऑफिस से हुई थी। जांच के लिए SIT गठित हुई और परत दर परत मामला खुलता गया। जांच में यह बात सामने आई थी कि रूबी ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में गाने लिखे थे, जिसे उसके कॉलेज के डायरेक्टर बच्चा राय के कहने पर बदल दिया गया था। 


यह भी पढ़ें-BSEB Result 2022: जानिए कैसे होता है टॉपर का सिलेक्शन, कितने लाख रुपए का मिलता है ईनाम, जानें सभी डिटेल्स

58
Asianet Image

कॉपी में लिखे फिल्मी गाने और शायरी
SIT ने रूबी राय के किरतपुर स्थित घर से उसके होमवर्क की कापियां जब्त की। कापियों के पहले पन्ने पर ही खूब शायरी लिखी गई थी। 300 बार तुलसीदास जी का नाम भी लिखा हुआ था। कापी देखकर पता चला कि रूबी फिल्मों की भी शौकीन है। उसकी कापियों में 101 नए पुराने रोमांटिक फिल्मों के नाम भी लिखे हुए थे। कापी से यह लगता है कि उसे पहाड़ा भी नहीं आता। रूबी ने कई पेज पर पहाड़े की प्रैक्टिस की थी।

68
Asianet Image

मुझे सेंकेंड डिवीजन ही पास करवा दो
टॉपर स्कैम में गिरफ्तारी के बाद जब SIT ने रूबी से पूछताछ शुरू की तो वह काफी इमोशनल हो गई थी। उसने कहा- साहब ! हम देहात की लड़की हैं। हमको नहीं पता हम कैसे टॉप कर गए। रूबी ने गुहार लगाई थी कि उसे कम से कम सेकेंड डिविजन से ही पास करवा दिया जाए। उसने कहा था कि उसे फर्स्ट डिविजन नहीं चाहिए। मैंने एग्जाम दिए थे। सेंटर पर रोज जाती थी।
 

78
Asianet Image

कॉलेज के प्राचार्य ने बदली कॉपी
मामले की जांच के बाद कई सफेदपोश और बोर्ड के अधिकारियों पर गाज गिरी थी। रूबी ने स्वीकार किया था कि उसने अपनी उत्तर पत्रिका नहीं लिखी थी। उसने बताया कि उसके चाचा बच्चा राय जो बिशुनराय कॉलेज के प्राचार्य हैं, उन्होंने टॉप करा दिया। बच्चा राय रूबी के पापा के खास दोस्त हैं। इस मामले के मुख्य आरोपी और शिक्षा माफिया के रूप में चर्चा में आया बच्चा राय समेत कई लोगों को जेल की हवा खानी पड़ी। रुबी के पापा की भी गिरफ्तारी हुई। जो एक रिटायर फौजी हैं और उसकी मां हाउस वाइफ।

88
Asianet Image

जेल के बाद बदल गई दिनचर्या
गिरफ्तारी के बाद रूबी को 15 दिनों तक पर्यवेक्षण गृह में रखा गया था। वहां से निकलते ही उसने अपने गांव के करीब ही सराय के एक अंग्रेजी कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले लिया था। बताया जाता है कि उसके बाद उसकी दिनचर्या काफी बदल गई थी। वह इंग्लिश-हिंदी न्यूजपेपर पढ़ती। दोनों भाषाओं को सीखती। परिवार ने भी उसके बाद से ही मीडिया से पूरी दूरी बना रखी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories