- Home
- States
- Bihar
- लंदन से आई है ये लड़की, खुद को घोषित किया CM कैंडिडेट, कहा- नहीं बनने दूंगी नीतीश कुमार की सरकार
लंदन से आई है ये लड़की, खुद को घोषित किया CM कैंडिडेट, कहा- नहीं बनने दूंगी नीतीश कुमार की सरकार
दरभंगा (Bihar) । बिहार चुनाव (Bihar Election) की तैयारियों में सभी दल जुटे हुए हैं। वहीं, कुछ महीने पहले लंदन से आकर खुद को बिहार का सीएम कैडिंडेट (CM Candidate) घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Chaudhary ) भी एक्शन मूड में आ गई हैं। हालांकि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी इसकी कोई जानकारी उनकी तरफ से नहीं दी गई है। लेकिन, वो गांव-गांव जाकर प्रचार कर रही हैं। इसी बीच आज वो कार्यकर्ताओं के साथ अपने गृह नगर दरभंगा पहुंचीं और शक्ति प्रदर्शन की। इस दौरान कहा कि वह न तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को सीएम बनने देंगी और न ही एनडीए (NDA) की सरकार बनने देंगी। आइये जानते हैं, कौन हैं पुष्पम प्रिया चौधरी।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी जेडीयू नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं। वो लंदन में रहती थी। कुछ माह पहले ही बिहार आकर अपनी पार्टी बनाई है, जिसका नाम 'प्लूरल्स' रखा है। हालांकि एक टीवी चैनल से बातचीत में उनके पिता ने कहा था कि बेटी बालिग है। अपने फैसले ले सकती है और उसने सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही मंत्री रहूंगा।
पुष्पम के ट्विटर डीटेल के अनुसार उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है।
दरभंगा में जुलूस निकालने के बाद पुष्पम ने मीडिया से कहा कि उनका किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा क्योंकि ये उनकी आइडियोलॉजी के खिलाफ है। वे सीएम बन कर क्या कर सकती हैं और क्या नहीं कर सकती हैं ये तो वहां बैठने के बाद ही पता चलेगा।
पुष्पम ने यह जरूर कहा कि जिन लोगों को बिहार की जनता ने 15-15 साल तक राज करने का अधिकार दिया उन लोगों ने दिखा दिया है कि उनसे कुछ नहीं होगा। इसलिए अब हमें आगे बढ़ना चाहिए।
पुष्पम ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और न ही यहां एनडीए की सरकार बनेगी, क्योंकि पलूरल्स उन्हें बनने नहीं देगी। वे मुख्यमंत्री बन कर बिहार के शासन में सुधार करेंगी। वे प्रयास करेंगी कि सभी 45 विभाग अच्छे से काम करें, ताकि जो लोग काम नहीं कर रहे हैं उन्हें डिसमिस किया जाए।
पुष्पम प्रिया चौधरी अपने ब्लैक ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो कहती हैं बिहार को बेहतर बनाने की जरूरत है और बेहतर संभव है।