- Home
- States
- Bihar
- तेजस्वी-चिराग की तरह कभी नहीं दिखते CM नीतीश के बेटे निशांत, पिता से इतनी गुना ज्यादा संपत्ति
तेजस्वी-चिराग की तरह कभी नहीं दिखते CM नीतीश के बेटे निशांत, पिता से इतनी गुना ज्यादा संपत्ति
पटना (Bihar) । परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति का बोलबाला है। कई नेताओं की दूसरी-तीसरी पीढ़ी विरासत को आगे बढ़ा रही है। इस मामले में बिहार भी किसी से पीछे नहीं है। यहां के बेताओं ने अपने बेटे, बेटी, बहू, पत्नी, मां और बेटी की सास तक को माननीय बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। लालू यादव की राजनीतिक विवासत उनके बेटे लोग तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav), तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) बढ़ा रहे हैं जबकि रामविलास पासवान की विरासत पर चिराग पासवान (Chirag Paswan) राजनीति कर रहे हैं। लेकिन बिहार के 6 बार सीएम बने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस मामले में अलग हैं। उनका इकलौता बेटा निशांत कुमार (Nishant Kumar) राजनीतिक मंचों पर कभी नहीं दिखते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
नालंदा जिले के कल्याण बीघा गांव में जन्में सीएम नीतीश कुमार ने 1973 में इंटरकास्ट मैरिज की थी। वे ओबीसी समुदाय से आते हैं और जाति के कुर्मी हैं। उनकी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा भी कुर्मी समुदाय से ही आती हैं। बता दें कि बिहार में कायस्थ भी सिन्हा सरनेम लिखते हैं।
(फाइल फोटो)
सीएम नीतीश कुमार के इकलौते संतान निशांत कुमार हैं, जिनका जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था। वो शादीशुदा हैं। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान-मेसरा से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। लेकिन, अपने पिता के साथ एक अणे मार्ग में ही रहते हैं।
(फाइल फोटो)
करीब एक साल पहले एक इंटरव्यू में निशांत ने कहा था कि वह कभी भी पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगे, बल्कि आजीवन अपना जीवन अध्यात्म की ओर ही समर्पित करेंगे। क्योंकि, ना तो राजनीति में किसी प्रकार की रुचि है ना ही समझ है। इस वजह से वह इस क्षेत्र में नहीं आना चाहते हैं।
(फाइल फोटो)
बताते चलें कि साल 2018 में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कुल संपत्ति 56.23 लाख रुपए है। इसमें चल संपत्ति 16.23 लाख रुपए है, 1000 स्क्वायर फीट का फ्लैट दिल्ली में हैं, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए है।
(फाइल फोटो)
आध्यात्म में रूचि रखने वाले निशांत अपने पिता पर ही निर्भर हैं। जबकि, उनके पास कुल संपत्ति 2.43 करोड़ हैं। इनमें चल संपत्ति 1.18 करोड़ और अचल संपत्ति 1.25 करोड़ रुपए है। इकलौते संतान होने के कारण माता-पिता की संपत्ति पर उनका ही मालिका हक है।
(फाइल फोटो)
निशांत की मां मंजू सिन्हा सरकारी स्कूल में शिक्षिका थी, जिनका 2007 में निधन हो गया।
(फाइल फोटो)