- Home
- States
- Bihar
- बिहार चुनाव: प्रत्याशियों के नाम पर लालू की मुहर, तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद आएगी RJD की लिस्ट
बिहार चुनाव: प्रत्याशियों के नाम पर लालू की मुहर, तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद आएगी RJD की लिस्ट
पटना (Bihar)। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में आरजेडी (RJD) ने महागठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों के सीट एलाटमेंट का फॉमूर्ला तैयार कर दिया है। हालांकि कांग्रेस और सीपीआइ एमएस माले इसपर तैयार नहीं है। वहीं, दूसरी ओर आरजेडी ने अपने प्रत्याशियों की सूची पार्टी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को दिखाया है, जिसपर उन्होंने मुहर भी लगा दी है। बताया जा रहा है कि इस सूची को लेकर भोला यादव (Bhola Yadav) उनके पास रांची गए थे। अब खबर आ रही है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपने पिता से मिलने के बाद इस सूची को जारी भी कर सकते हैं। इसके लिए वे आज रांची जाने वाले थे। लेकिन, अचानक कार्यक्रम टल गया। इस बात की पुष्टि पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने भी की है। बता दें कि ये सूची में पहले चरण में होने वाले सीटों के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बताते चले कि सीपीआइ एमएस माले 17 सीटों की मांग पर अड़ी है। वहीं, कांग्रेस और आरजेडी के बीच 10 और सीटों को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। दूसरी ओर आरजेडी 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है। उसे विकासशील इनसान पार्टी के करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों को भी अपने सिंबल पर ही चुनाव मैदान में उतारना है।
कांग्रेस बीते लोक सभा चुनाव के अपने अनुभवों के कारण कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। उस चुनाव में कांग्रेस को 18 सीटों का वादा कर केवल नौ सीटें दी गईं थीं। कांग्रेस से आरजेडी ने राज्यसभा की एक सीट देने का वादा भी पूरा नहीं किया था।
(फाइल फोटो)
मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो भोला यादव ने जिस सूची को लेकर आरजेडी सुप्रीमो को दिखाए थे, उसमें अपने प्रत्याशियों के चयन के साथ महागठबंधन से सीट शेयरिंग का फी फॉर्मूला तय किया गया है, जिसके मुताबिक आरजेडी ने अपनी तरफ से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले को 13, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छह और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को चार सीटों तथा कांग्रेस को 60 विधानसभा तथा एक लोकसभा सीट का ऑफर दिया है। लेकिन, कांग्रेस और सीपीआइ एमएस माले इस पर तैयार नहीं है।
आरजेडी के सांसद मनोज झा ने कहा कि कांग्रेस को बिहार के इस चुनाव के मिजाज को समझना चाहिए। हठधर्मिता में नुकसान न हो जाए, क्योंकि इससे बिहार के लोग जो बदलाव चाहते हैं, उन्हें मायूस न होना पड़ा।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की अधिसूचना एक अक्टूबर को जारी होगी। प्रथम चरण में कुल 71 सीटों के लिए चुनाव होगा, जिसमें आठ अक्टूबर तक नामाकंन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित है।