- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- खेसारी लाल यादव के साथ काम करके ये एक्ट्रेस भी हो गईं फेमस, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह की चमकी किस्मत
खेसारी लाल यादव के साथ काम करके ये एक्ट्रेस भी हो गईं फेमस, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह की चमकी किस्मत
एंटरटेनमेंट डेस्क, This actress also became famous by working with Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में इस समय खेसारी लाल यादव का सिक्का चल रहा है। रवि किशन के बाद मनोज तिवारी फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस इंडस्ट्री पर एकछत्र राज किया, हालांकि अब ये तीनों अपनी लोकप्रियता के दम पर सांसद बन चुके हैं। वहीं इन तीनों के बाद खेसारी लाल यादव तेज़ी से शिखर की ओर बढ़ रहे हैं। अब चढ़ते सूरज को तो सभी सलाम करते हैं, वही सच तो यही है कि इस एक्टर ने कई सारी एक्ट्रेस को हिट कराने में अपना योगदान दिया है। देखें को- एक्ट्रेस को कैसे मिली प्रसिध्दि...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
बीते साल खेसारी का नाम एक्ट्रेस श्रुति राव के साथ जुड़ रहा था। दरअसल श्रुति नई-नई इंडस्ट्री में आईं थीं। भोजपुरी एक्ट्रेस श्रुति राव (Shruti Rao) को यहां एक गॉडफादर की तलाश थी, वहीं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ काम करने का मौका मिलते ही श्रुति राव के दिन फिरने लगे थे।
क्ट्रेस श्रुति राव ने खेसारी लाल यादव की फिल्म 'लिट्टी चोखा' से भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री की थी। इसके बाद तो उन्हें खेसारी लाल के साथ 'आशिकी' में लीड रोल मिल गया था। इसके बाद से ये खबर सुर्खियों में थी कि खेसारी लाल के कहने पर ही उन्हें ये रोल मिला है। ‘
श्रुति राव सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निहुआ के साथ काम कर चुकी हैं। इसका पूरा श्रेय वे अपने फेवरेट स्टार खेसारी लाल यादव को देती हैं।
भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव कई एक्ट्रेस के साथ सुपपरहिट जोड़ी बना चुके हैं। वहीं उनके अपनी हीरोइनों के साथ अफेयर के चर्चे भी बहुत फेमस हैं।
एक समय वे काजल राघवानी के साथ शूटिंग में कंफर्ट महसूस करते थे । खेसारीलाल अब तक काजल राघवानी के साथ कई हिट फिल्में दे चुके हैं।
काजल राघवानी की प्रशंसा करते हुए खेसारी ने ये तक कहा था कि आने वाली जनरेशन के लिए काजल राघवानी एक बैसाखी हैं। यदि प्रोड्यूसर भोजपुरी सिनेमा हिट कराना चाहते है तो उन्हें काजल को अपनी फिल्म में करना ही पड़ेगा ।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा सिंह और खेसारीलाल की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं। अक्षरा सिंह और खेसारीलाल तो स्टेज पर भी परफॉर्म करते रहते हैं।