- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इन मूवी ने किया दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट, ये फिल्में हुईं सुपरहिट
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इन मूवी ने किया दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट, ये फिल्में हुईं सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, Dinesh Lal Yadav and Amrapali Dubey : BJP सांसद और भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) बेहद पसंदीदा कलाकार हैं। वहीं आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) तो भोजपुरी इंडस्ट्री की जान है, वेहर दर्शक की फेवरेट है। इस कपल की कई फिल्मों ने थिएटर में सिल्वर जुबली मनाई है। हिट फिल्मों की गारंटी के रुप में विख्यात ये जोड़ी के गाने भी बहुत पसंद किए जाते हैं। इन दोनों ने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया है । जिसमें कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे किए हैं । देखें कौन सी फिल्में सबसे ज्यादा पसंद की गईं...
- FB
- TW
- Linkdin
)
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की ज्यादातर फिल्में हफ्तों तक हाउसफुल रहती हैं। यूट्यूब पर उनके गाने भी बेहदपसंद किए जाते हैं। दर्शकों की तो उनकी रोमांटिक सीन से नज़र नहीं हटती है।
दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने इतने बार पति-पत्नी का किरदार निभाया है कि लोग उन्हें सच में हसबैंड-वाइफ मानते हैं।
निरहुआ हिंदुस्तानी
दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी' (Nirahua Hindustani) से अपनी शुरूआत की थी। इस मूवी के तीन पार्ट आ चुके हैं। सभी फिल्मों ने सिल्वर जुबली मनाई है।
पटना से पाकिस्तान
'पटना से पाकिस्तान' (Patna se Pakistan) मूवी में आम्रपाली दुबे ने एक पाकिस्तानी लड़की का रोल निभाया था। इसमें दिनेश लाल यादव के अपोजिट काजल राघवानी ने थी। वहीं इसमें काजल का मर्डर हो जाता है। निरहुआ अपनी गर्लफ्रेंड (काजल राघवानी) की मौत का बदला लेने पाकिस्तान में घुस जाते है। वहीं आम्रपाली जो एक पाकिस्तानी लड़की है, वह निरहुआ से प्यार करने लगती है। ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी।
निरहुआ चलल लंदन
निरहुआ- आम्रपाली की भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' (Nirahua Chalal London) एक बड़े बजट की फिल्म है। 4 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी। ये मूवी भोजपुरी इंडस्ट्री सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है।
बॉर्डर
दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे की 'बॉर्डर' (Border) ने भी बंपर सफलता हासिल की थी। इसमें भारत की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक भी दिखाई गई थी । आर्मी ऑफिसर निरहुआ को आतंकियों से अपने भाई और दोस्तों को छुड़ाने के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान में घुस जताा है।
और पढ़ें...
20 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही एक्ट्रेस का हॉस्पिटल बिल लाखों में, अरिजीत सिंह उठाएंगे पूरा खर्च
FLOP अक्षय कुमार की 14 डिजास्टर फ़िल्में, 3 तो ऐसी कि एक करोड़ रुपए तक नहीं कमा सकीं
FLOP अक्षय कुमार इस फिल्ममेकर संग करना चाहते थे 100 फ़िल्में, जानिए क्या है पूरा माजरा