- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- ये है रवि किशन की रियल बेटी, 23 साल की उम्र में अक्षय के साथ कर चुकी है काम
ये है रवि किशन की रियल बेटी, 23 साल की उम्र में अक्षय के साथ कर चुकी है काम
मुंबई. भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और फिर साउथ तक में अपना सिक्का जमाने वाले एक्टर रवि किशन आज किसी फिल्मों से दूर राजनीति में एक्टिव हैं। वो बीजेपी की सीट से गोरखपुर के सांसद हैं। रवि किशन भले ही सिनेमा से दूर हैं, लेकिन उनकी बेटी सिनेमा में एंट्री कर चुकी है। एक्टर की बड़ी बेटी रीवा किशन वे बॉलीवुड में अक्षय खन्ना की फिल्म 'सब कुशल मंगल' से डेब्यू किया था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
फिल्म 'सब कुशल मंगल' में रीवा किशन की एक्टिंग की लोगों ने खूब तारीफ की थी। इसमें उनके अपोजिट अक्षय के अलावा प्रियांक शर्मा ने भी लीड रोल प्ले किया था। ये मूवी 3 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
कभी छोटी सी दिखने वाली रीवा अब 23 साल की उम्र में काफी ग्लैमरस दिखने लगी हैं। फिल्म में भी उनकी खूबसूरती का तड़का बखूबी लगाया गया है।
रवि किशन चार बच्चों के पिता हैं, जिसमें से उनकी 3 बेटियां (रेवा, तनिष्क, और इशिता) व एक बेटा सक्षम है। एक्टर की पत्नी प्रीति हैं। रवि किशन ने मुंबई में काफी संघर्ष किया। इसके बाद 1991 में उन्हें फिल्म 'पितांबर' में काम करने का मौका मिला। हालांकि, उनकी ये फिल्म कुछ खास नहीं चली थी।
इसके बाद रवि किशन ने काजोल की फिल्म 'उधार की जिंदगी' और शाहरुख के साथ फिल्म 'आर्मी' में काम किया। यहां से उनकी लाइफ धीरे-धीरे ठीक-ठाक चलने लगी। 2003 में उन्हें सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' में काम करने का मौका मिला। इसमें उन्होंने पंडित रामेश्वर का रोल प्ले किया था।
रवि किशन की भोजपुरी की पहली फिल्म 'सईयां हमार' थी। अब तक वो भोजपुरी में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
रवि किशन की बेटी रीवा किशन।