- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- भले हो चुका पवन सिंह-अक्षरा का ब्रेकअप, लेकिन पर्दे पर इनकी रोमांटिक केमेस्ट्री आज भी पसंद करते हैं लोग
भले हो चुका पवन सिंह-अक्षरा का ब्रेकअप, लेकिन पर्दे पर इनकी रोमांटिक केमेस्ट्री आज भी पसंद करते हैं लोग
मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी एक समय दर्शकों की सबसे पसंदीदा जोड़ी थी। फैंस इनकी रील और रियल लाइफ केमिस्ट्री को खूब पसंद करते थे। हालांकि भोजपुरी की ये सुपरहिट जोड़ी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अब टूट चुकी है। वैसे, भले ही इनकी जोड़ी अब रियल लाइफ में टूट चुकी है, लेकिन रील लाइफ में दोनों की फिल्में, गाने और रोमांस अब भी लोग खूब पसंद करते हैं। खासकर अक्षरा और पवन सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री को पर्दे पर देखना आज भी लोगों को अच्छा लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह इन दोनों एक्टर्स के जबर्दस्त रोमांटिक एक्सप्रेशन हैं। इस पैकेज में हम फोटोज के जरिए दिखा रहे हैं अक्षरा और पवनसिंह के बीच पर्दे पर रही क्लोज बॉन्डिंग की झलक।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि एक वक्त ऐसा था, जब अक्षरा और पवन सिंह रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों में जमकर विवाद हुआ था।
अक्षरा सिंह ने ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि पवन सिंह के साथ वो रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उन्होंने चोरी छुपे दूसरी शादी ज्योति सिंह से कर ली थी और इसके बाद भी वो उनके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे। लेकिन, अक्षरा ने पवन की बात नहीं मानी और उन्होंने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह उनके साथ मारपीट और धमकियां देने लगे थे।
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि पवन सिंह लड़कियों को जबरन रिलेशनशिप रहने के लिए कहते थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि पवन सिंह नशे में तमाशा करते हैं। बहुत सी एक्ट्रसेस को वो फोर्स करते हैं कि अगर इंडस्ट्री में रहना है, तो उनके साथ रिश्ता बनाकर रखना पड़ेगा।
अक्षरा सिंह ने कहा था कि पवन सिंह उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। अक्षरा के मुताबिक, पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता खत्म होने के बाद उनके साथ जो कुछ भी हुआ वो किसी से छिपा नहीं है। एक्ट्रेस का कहना था कि मीडिया और इंडस्ट्री के लोग सब कुछ जानते हैं।
पवन सिंह की शादी के बाद, जब एक्ट्रेस ने उनसे अलग होने का फैसला किया तो पवन सिंह ने उनके सामने परेशानियों और मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। वो जो भी फिल्म में काम कर रही होती थीं तो वो उन फिल्मों के प्रोड्यूसर्स से कहकर उन्हें बाहर करवा देते थे।
अक्षरा सिंह का कहना था कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से पुरुष प्रधान इंडस्ट्री है। यहां किसी भी हीरोइन को टिकने के लिए हीरो की बात माननी पड़ती है, अगर कोई हीरो की बात नहीं मानता तो उस हीरोइन को फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया जाता है। ये यहां की कड़वी सच्चाई है।
अक्षरा ने कहा था कि पवन सिंह उन्हें काफी समय से परेशान कर रहे थे। अक्षरा कहती हैं कि वो लड़की हैं लेकिन अपनी परेशानियों को आखिर कहां तक छुपातीं। पवन सिंह शराब बहुत ज्यादा पीते हैं और नशे में तमाशा करते थे।
अक्षरा सिंह के मुताबिक, पवन सिंह कई बार एयरपोर्ट पर शराब के नशे में बेहोश हो जाया करते थे और फिर अक्षरा ही उन्हें सहारा देकर घर लाया करती थीं। कई दफा उन्होंने एयरहोस्टेस के साथ बदतमीज तक की है।
बता दें कि अक्षरा और पवन सिंह ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इनमें 'सत्या', 'धड़कन', 'सरकार राज', प्रतिज्ञा, प्रतिज्ञा 2, त्रिदेव, पवन राजा, सत्या और 'मां तुझे सलाम' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
एक फिल्म के रोमांटिक गाने में पवन सिंह के साथ अक्षरा।