- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- ट्रेडिशनल स्टाइल छोड़ बोल्ड अंदाज में नजर आई मोनालिसा, लॉन्ग बूट और शॉर्ट्स में दिखा न्यू लुक
ट्रेडिशनल स्टाइल छोड़ बोल्ड अंदाज में नजर आई मोनालिसा, लॉन्ग बूट और शॉर्ट्स में दिखा न्यू लुक
मुंबई. भोजपुरी फिल्मों से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज डालती रहती है। हाल ही में मोनालिसा ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा- 'In between a candid conversation, so thankful for all that I achieved so far!'. फोटो में मोनालिसा ट्रेडिशन स्टाइल छोड़ एकदम बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। उन्होंने लॉन्ग बूट और शॉर्ट्स पहने है। उनका ओवरऑल लुक बेहद ग्लैमरस नजर आ रहा है।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
15
)
एक्ट्रेस इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल 'नजर' में एक डायन का रोल प्ले कर रही हैं। अपने इस रोल से मोनालिसा ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोग उन्हें पसंद करते हैं। इससे पहले वो भोजपुरी के अलावा बंगाली, मराठी जैसी भाषाओं में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस टीवी रियलिटी शो 'नच बलिए' और बिग बस 10 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
25
बता दें, मोनालिसा ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत पति विक्रांत के साथ फिल्म 'दुल्हा अलबेला' से की थी। इस मूवी से विक्रांत सिंह ने भी भोजपुरी में डेब्यू किया था।
35
मोनालिसा और विक्रांत एक साथ 'नच बलिए' जैसे कई शोज में साथ में नजर आ चुके हैं। दोनों की लाइफ के साथ शादी भी खूब चर्चित रही थी। विक्रांत और मोनालिसा ने 'बिग बॉस' घर में शादी की थी। शो में इनकी शादी काफी विवादित रही थी।
45
मोनालिसा ने भोजपुरी में रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके पति विक्रांत की बात की जाए तो यूपी के आजमगढ़ में जन्मे विक्रांत आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे।
55
मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं महारष्ट्र, बंगाली और बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में खूब नाम कमाने के बाद उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल की ओर रूख किया।