- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- फिल्मों में आने से पहले भैंस चराते थे खेसारी लाल, किस्सा शेयर कर बोले उनके लिए चोरी भी करता था
फिल्मों में आने से पहले भैंस चराते थे खेसारी लाल, किस्सा शेयर कर बोले उनके लिए चोरी भी करता था
मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी फिल्म या सॉन्ग कुछ भी रिलीज किया जाता है तो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव इंडस्ट्री में एक सफल एक्टर के तौर पर गिने जाते हैं, लेकिन सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत ही है, जो कि आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
18
)
खेसारी लाल यादव का यूट्यूब पर एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने संघर्ष के दिनों के किस्से शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फिल्मों में आने से पहले वो क्या करते थे, इस प्रश्न का जवाब भी दे रहे हैं।
28
खेसारी लाल यादव ने इंटरव्यू में कहा था कि वो फिल्मों में आने से पहले भैंस चराया करते थे। एक्टर कहते हैं कि पहले वो भैंस रखा करते थे और उनका दूध निकालकर घर घर जाकर बेचा भी करते थे।
38
एक्टर भैंस का दूध बेचने जाते थे तो उसमें पानी भी मिला दिया करते थे, इससे 10-20 रुपए उन्हें भी मिल जाया करते थे। खेसारी कहते हैं, 'गांव से करियर शुरू करने से पहले मैं चोर था और खेतों से सरसों चुराया करते था। मकई थोड़कर भैंसों को खिला दिया करता था।'
48
खेसारी कहते हैं कि वो अपनी गाय भैंस के साथ काफी बिजी रहते थे, वो उनके लिए घास काटने भी जाया करते थे। एक्टर ने बताया कि जब से उन्हें स्टारडम मिला तब से वो एक चीज बहुत याद करते हैं दोस्ता का प्यार और मां-बाप का दुलार।
58
स्टारडम मिलने के बाद एक्टर कहते हैं कि दूध-दही सबकुछ खत्म हो गया। उनके पास 20-20 गाय भैंस हुआ करती थीं। जब वो उन्हें चराने ले जाया करते थे तो साथ में सत्तू ले जाया करते थे।
68
सत्तू को नदी के पानी में मिलाकर खाया करते थे। खेसारी लाल यादव को बचपन की सारी मस्ती काफी याद आती है।
78
बहरहाल, खेसारी लाल यादव की जोड़ी काजल राघवानी के साथ हिट मानी जाती है, दोनों स्टार्स को फैंस रील और रीयल लाइफ में काफी पसंद करते हैं। वहीं, अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो खेसारी 'एक साजिश जाल' में नजर आए हैं। ये मूवी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।