• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • काजल राघवानी को मिल चुका है भोजपुरी का बेस्ट ऐक्ट्रेस पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड, देखें अब तक का एक्टिंग का सफर

काजल राघवानी को मिल चुका है भोजपुरी का बेस्ट ऐक्ट्रेस पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड, देखें अब तक का एक्टिंग का सफर

एंटरटेनमेंट डेस्क।  भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का आज यानि 20 जुलाई को बर्थडे है। काजल का जन्म बिहार राज्य के तेघरा, बेगूसराय में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई पटना यूनिवर्सिटी से की है। साल 2013 में इंडस्ट्री में काजल ने  भोजपुरी फिल्म रिहाई से डेब्यू किया था। इस मूवी में उनके अपोजिट आदित्य ओझा थे। वहीं काजल को ‘पटना से पाकिस्तान’ फिल्म से पहचान मिली थी। इस एक्ट्रेस ने 9 सालों में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया था। काजल राघवानी बेहद टेलेंटिड एक्ट्रेस हैं। उनके फिल्म में होने से ही हिट होने की गारंटी मानी जाती है। देखें एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी अहम जानकारी...    

Rupesh Sahu | Published : Jul 20 2022, 08:23 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

काजल राघवानी की पहली फिल्म का निर्माण 2013 में हुआ था, रिहाई मूवी औसत रही थी,लेकिन इस फिल्म से काजल राघवानी ने इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने शुरूकर दिए थे। एक्ट्रेस ने अब तक भोजपुरी के ज्यादातर सुपरस्टार के साथ काम किया है।

27
Asianet Image

काजल ने साल 2011 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर भोजपुरी फिल्म सुगना में काम किया था। इसके बाद साल 2013 में रिहाई फिल्म में एक्ट्रेस एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी।

37
Asianet Image

इंडस्ट्री में मात्र 3 साल के भीतर ही काजल राघवानी को भोजपुरी इंडस्ट्री का बेस्ट ऐक्ट्रेस पीपल्स चॉइस अवॉर्ड मिल चुका है।
 

47
Asianet Image

काजल राघवानी एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपए की फीस वसूलती हैं।  उनके पास कुल संपत्ति के आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हैं।

57
Asianet Image

काजल फिल्मों में एक्टिंग के अलावा डांस वीडियो की वजहसे भी बहुत फेमस हैं। यूट्यूब पर उनके वीडियो पर दर्शक टूट पड़ते हैं। एक-एक वीडियो सांग को लाखों व्यूज मिलते हैं। 

67
Asianet Image

काजल राघवानी की प्रमुख  फिल्मों में पटना से पाकिस्तान, मेहंदी लगा के रखना, रिहाई, सबसे बड़ा मुजरिम, भोजपुरिया राजा,  मैं सहरा बांध के आऊंगा जैसी मूवी शामिल हैं। 

77
Asianet Image

भोजपुरी मूवी में उनकी जोड़ी खेसारी के साथ सुपरहिट मानी जाती है। काजल राघवानी भोजपुरी स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव के साथ भी काम कर चुकी हैं।

और पढ़ें... 

करीना कपूर खान की तीसरी प्रेगनेंसी की खबरों के बीच यूजर्स ने किया पति सैफ को ट्रोल, बोले- 'ये रुकेगा नहीं'

अदनान सामी ने डिलीट की सभी सोशल मीडिया पोस्ट, फिर 'अलविदा' लिखा तो परेशान हो गए फैन्स 

प्रिंटेड बिकिनी में इलियाना ने फ्लॉन्ट किए अपने सेक्सी कर्वस, इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं वायरल फोटोज 

 

Rupesh Sahu
About the Author
Rupesh Sahu
रूपेश ने साल 2000 से ALL INDIA RADIO में अनाउंसर, कंटेंट राइटर के रूप में करियर शुरू किया। 2011 में नेशनल न्यूज चैनल में एंकर, प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई, न्यूज चैनल, अखबार,वेबसाइट में भूमिकाएं बदलती रहीं, पत्रकारिता अनवरत जारी है। Read More...
काजल राघवानी
 
Recommended Stories
Top Stories