क्या शादी के 3 साल बाद मोनालिसा के घर गूंजेगी किलकारी? जानें क्या है सच
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा कोरोना के चलते घर में ही टाइम स्पेंड कर रही हैं। ज्यादा जरूरतर पड़ने पर ही वो घर से बाहर निकल रही हैं। हालांकि, इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पूरे लॉकडाउन में वो फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए फोटोज वीडियो शेयर किया करती थीं और फैंस को सोशल मीडिया के जरिए एंटरटेन करती थीं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
ऐसे में अब मोनालिसा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वो घर पर प्रेगा न्यूज किट का ऐड करती हुई नजर आ रही हैं और ये विज्ञापन उनके घर में पर ही शूट किया गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने उनसे पूछ लिया कि, 'उनकी तरफ से कोई गुड न्यूज मिलने वाली?' हालांकि, उसके इस सवाल का एक्ट्रेस ने जवाब नहीं दिया है।
लेकिन, मोनालिसा का इस वीडियो को शेयर करने का ये मतलब नहीं था कि वो प्रेग्नेंट हैं, उन्होंने तो बस विज्ञापन शेयर किया है। अपने पर्सनल कारण की वजह से नहीं।
बता दें, मोनालिसा ने 2017 में भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी। दोनों ही स्टार्स ने टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में शादी की थी। इनकी शादी में भोजपुरी के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे।
शादी के तीन साल हो जाने की वजह से मोनालिसा के फैंस को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है जब वो मां बनने वाली होंगी। लॉकडाउन बॉलीवुड से तमाम स्टार्स ने प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई ऐसे में लोगों को लगा कि हो सकता है मोनालिसा के साथ भी ऐसा कुछ हो इसलिए, सोशल मीडिया पर फैंस प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करने लगे हैं।
हालांकि, प्रेग्रेंसी को लेकर मोनालिसा के स्टेटमेंट का सभी इंतजार कर रहे हैं कि वो कब गुड न्यूज देंगी।