- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- जब तीन-तीन भाभियों के बीच होली पर बुरी तरह से फंसे थे खेसारी लाल, फट गई थी पैंट तक
जब तीन-तीन भाभियों के बीच होली पर बुरी तरह से फंसे थे खेसारी लाल, फट गई थी पैंट तक
मुंबई. होली का त्योहार धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। लोगों पर इसकी खुमारी बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का होली को लेकर दिया एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने होली के दिनों की कहानी बताई। एक्टर ने बताया था कि वो होली में तीन-तीन भाभियों के बीच बुरी तरह से फंसे थे। एक्टर ने ये किस्सा प्रदीप के शर्मा निर्मित अपनी फिल्म 'आशिकी' के सेट पर सुनाया, जो कि काफी मजेदार था।
- FB
- TW
- Linkdin
)
खेसारी लाल ने कहा कि 'जब वो छोटे थे, ये घटना तब की है। उन दिनों वो रबड़ वाली पेंट पहनते थे। उन दिनों होली का उत्साह अपने चरम पर होता था। गांव ज्वार में देवर-भाभी की होली बेहद खास होती थी।
'उन्हीं दिनों में जब खेसारीलाल यादव होली में रंग लगाने अपनी भाभी के पास गए तो उनका पाला एक नही, तीन-तीन भाभियों से पड़ा। खेसारी ने कहा कि उनकी उस दिन दुर्दशा हो गई थी। उनका रबड़ वाला पैंट फट गया था।
खेसारी ने बताया था कि इसके बाद उन्होंने कभी रबड़ वाली पेंट नहीं पहनी। आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव इन दिनों प्रयागराज के माघ मेला परिसर में आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म 'आशिकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
खेसारी ने बताया था कि इसके बाद उन्होंने कभी रबड़ वाली पेंट नहीं पहनी। आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव इन दिनों प्रयागराज के माघ मेला परिसर में आम्रपाली दुबे के साथ फिल्म 'आशिकी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
फिल्म के डायरेक्टर कई सफल फिल्मे दे चुके पराग पाटिल हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हो रहा है।