MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • पढ़ाई के मामले में भोजपुरी एक्टर पर भारी हैं एक्ट्रेसेस, जानें कितने पढ़े-लिखें है आपके चहेते स्टार्स

पढ़ाई के मामले में भोजपुरी एक्टर पर भारी हैं एक्ट्रेसेस, जानें कितने पढ़े-लिखें है आपके चहेते स्टार्स

मुंबई. भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे काफी फेमस हो चुके हैं। रवि किशन (ravi kishan) से लेकर निरहुआ तक आए दिन ट्रेंड में रहते हैं। भोजपुरी एक्ट्रेसेस भी एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस में बॉलीवुड हीरोइनों पर भारी पड़ती दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी एक्स्ट्रेसेस अपने को-एक्टर पर भी पढ़ाई के मामले में आगे हैं। जिसमें काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह जैसे नाम शामिल हैं। आइए नीचे देखते हैं  भोजपुरी स्टार्स कितना पढ़े-लिखे हैं....

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Mar 29 2022, 06:49 PM IST | Updated : Mar 29 2022, 06:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

काजल राघवानी (kajal raghwani ) भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वो एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ डांस में भी महारत हासिल की हुई हैं। काजल ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है।

210
Asianet Image

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी के सुपरस्टार माने जाते हैं। उनकी फिल्में रिलीज होते ही हिट हो जाती है। एक्टर और सिंगर की भूमिका निभाने वाले निरहुआ ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।

310
Asianet Image

आम्रपाली दुबे (amrapali dubey) ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पढ़ाई के मामले में वो निरहुआ से आगे हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। 

410
Asianet Image

रवि किशन भोजुपरी में परचम लहराने के बाद बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। वो बीजेपी नेता भी हैं। उन्होंने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है।

510
Asianet Image

अक्षरा सिंह (akshara singh) एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी फेमस हैं। वो भोजपुरी की महंगी फीमेल एक्ट्रेस हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई 12वीं तक पूरी की। ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बाद बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

610
Asianet Image

मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस नामों में से एक हैं। वो बीजेपी सांसद भी हैं। मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय(BHU) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उन्होंने हिंदी में ऑनर्स किया है। 

710
Asianet Image

सिंगर-एक्टर पवन सिंह का बचपन गरीबी में गुजरा। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर आज वो भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने चेहरों में शामिल हैं। एक्टर ने 10वीं तक की पढ़ाई की है। 

810
Asianet Image

भोजपुरी सिनेमा की 'रियल क्वीन'रानी चटर्जी भी पढ़ाई के मामले में कई एक्टर को पीछे छोड़ती हैं। उन्होंने  पॉलिटिकल साइंस में अपना ग्रेजुएशन किया है।

910
Asianet Image

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारीलाल यादव ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है। वो 10वीं पास हैं। 
 

1010
Asianet Image

मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी फिल्मों से निकलकर वो हिंदी टीवी सीरियल और शो में नजर आने लगी हैं। उन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। ग्लैमरस दिखने वाली अदाकारा संस्कृत से अपना ग्रेजुएशन किया है।

और पढ़ें:

SALMAN KHAN ने आमिर खान को स्पेशल बताते हुए कसा तंज, लाल सिंह चड्ढा में कैमियो पर भाई जान ने तोड़ी चुप्पी

राजकुमार राव समेत इन सेलेब्स ने अपने नाम के अल्फाबेट में किए बदलाव, क्या इससे जुड़ा है किस्मत कनेक्शन

Urfi Javed अब बिना कपड़े आईं नजर, अपनी तस्वीर पहन किया डांस, देखें Video

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
रवि किशन
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved