MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • Chhath Puja 2021:Trisha समेत भोजपुरी एक्ट्रेस पर छाया छठ का खुमार, महापर्व के लिए ऐसे हुईं तैयार

Chhath Puja 2021:Trisha समेत भोजपुरी एक्ट्रेस पर छाया छठ का खुमार, महापर्व के लिए ऐसे हुईं तैयार

मुंबई. छठ महापर्व (Chhath Puja 2021) का आगाज हो चुका है। बिहार-यूपी समेत पूरे देश भर में इस पर्व की धूम है। छठ पर्व के गीत माहौल को भक्तिमय कर रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री में भी छठ का खुमार छाया हुआ है। एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु (trisha kar madhu) खरना करती नजर आ रही हैं। वहीं, अभिनेत्री रानी चटर्जी  (rani chatterjee) ट्रेडिशनल अवतार में छठ करती दिखाई दे रही हैं। नीचे देखते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस कैसे मना रही हैं छठ।  

2 Min read
Nitu Kumari Published : Nov 09 2021, 09:46 PM
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु इस बार छठ महापर्व कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए सभी को छठ पर्व की बधाई दी। अभिनेत्री ने नहाय-खाय और खरना की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। पीली साड़ी और मांग में सिंदूर भरे त्रिशा खरना का प्रसाद बनाती नजर आईं।

27
Asianet Image


त्रिशा ने छठ की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सात घोड़ों के रथ पर सवार... भगवान सूर्य आएं आपके द्वार किरणों से भरे आपका घर संसार.. छठ आपके लिए बन जाए समृद्धि का त्योहार।'

37
Asianet Image

भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस में शुमार रानी चटर्जी भी छठ महापर्व कर रही है। एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी पहने नजर आ रही है। इसके अलावा मांग टीका और नथिया पहन कर लुक को कंप्लीट करती दिखाई दी। उन्होंने हाथ में व्रत का सामान भी पकड़ रखा है।

47
Asianet Image

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस स्वीटी छाबड़ा ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वीटी छाबड़ा अपनी दमदार एक्टिंग और अपने अंदाज को लेकर फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। स्वीटी ने भी फैंस को छठ की बधाई दी है। ट्रेडिशनल लुक में स्वीटी बेहद सुंदर लग रही हैं।
 

57
Asianet Image

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दूबे भी छठ महापर्व में रंगी हुई हैं। उन्होंने भी फैंस को छठ की बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो साड़ी पहने और मांग में सिंदूर भरे नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो भी छठ कर रही हैं।

67
Asianet Image

अंजना सिंह (Anjana Singh) भी भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम है। छठ पूजा (Chhath Puja) से पहले नहाय खाय के दिन इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने सबों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही अंजना सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, 'सूर्य उपासना के महापर्व के शुभारंभ के प्रथम दिवस नहाय खाय  की आप सभी छठव्रतियों को हार्दिक शुभकामनाएं।'

77
Asianet Image

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार मोनालिसा ने भी छठ की बधाई दी है। मोनालिसा ने छठ पूजा के मौके पर त्योहार के हिसाब से ही लुक लिया। उन्होंने इसके लिए रेड और येलो कांबिनेशन की साड़ी चुनी है जो फेस्टिवल के लिहाज से परफेक्ट च्वॉइस है। इसके अलावा वो ट्रेडिशनल ज्यूलरी पहनी है जिससे उनका लुक कंप्लीट लग रहा है. खुले बाल और मांग में सिंदूर ने उनके लुक में चार चांद लगा दिया। 

Nitu Kumari
About the Author
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। Read More...
अंजना सिंह
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved