Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • सात समुंदर पार भी दिखी छठ मइया की महिमा, पवन सिंह ने की पूजा और तड़के ही सूर्य को दिया अर्घ्य

सात समुंदर पार भी दिखी छठ मइया की महिमा, पवन सिंह ने की पूजा और तड़के ही सूर्य को दिया अर्घ्य

मुंबई. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) की हर ओर धूम है। कोरोना महामारी के चलते इस त्योहार का रंग थोड़ा फीका दिखा। ऐसे में पवन सिंह समेत भोजपुरी के कई सेलेब्स ने सात समुंदर पार ब्रिटेन में छठ पूजा की। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में टेम्स नदी के किनारे धूमधाम से छठ पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पवन सिंह से खेसारी तक ने इस आयोजन को खास बनाया है। पवन सिंह ने सूर्य को दिया अर्घ्य...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 21 2020, 09:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17

दरअसल, पवन सिंह की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उसमें वो तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं। एक्टर की अर्घ्य देते हुए फोटोज उनके फैन पेज पर शेयर की गई है। 

27

फैन ने पवन सिंह की फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है, 'पवन भईया ने ईस बार लंदन मे ही किऐ छठ।' तस्वीरों में उनके साथ कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। 

37

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह सहित काजल राघवानी, मधु शर्मा इन दिनों लंदन में ही हैं और उन्होंने यहीं पर ही छठ का पर्व मनाया है। 
 

47

बताया जा रहा है कि दरअसल, भोजपुरी के ये सभी सितारे लंदन में हैं। सभी एक छठ पूजा गीत की रिकॉर्डिंग के लिए वहां पहुंचे हैं। छठी मइया को समर्पित निर्देशक व यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के कंटेंट हेड कुमार सौरव सिन्हा ने ब्रिटिश व भारतीय कलाकारों को लेकर छठ पूजा गीत 'छठ पूजा इन लंदन' के वीडियो की शूटिंग लंदन में किया है। 
 

57

भोजपुरी सिनेमा चैनल के इस कार्यक्रम की गूंज पूरे लंदन शहर में सुनाई दी। डेढ़ घंटे का यह खास कार्यक्रम शुक्रवार को शाम 7 बजे प्रसारित किया गया और 21 नवंबर को रात 10 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल पर इसे फिर से प्रसारित किया जाएगा। 

67

बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में यह पहला मौका है जब लंदन जैसे शहर में प्रसिद्ध नदी टेम्स के किनारे छठ मनाई जा रही है। यह पहला अवसर है जब यहां छठ मइया के गीत सुनाई देंगे। शो के 9 सेगमेंट्स में भजन, भक्तिगीतों के प्रदर्शन के साथ छठ पर्व से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी।
 

77

इस सॉन्ग का नाम ‘छठ पूजा इन लंदन’ है। जहां एक ब्रिटिश मूल के पति से उसकी भारतीय पत्नी छठ पूजा करने की इच्छा जताती हैं। इसमें उसका पति साथ देता है और छठ पूजा का हिस्सा बनता है। इस वीडियो में ब्रिटिश पति का किरदार एक्टर सैमी जोनास हेनी निभा रहे हैं। सैमी जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आने वाले हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved