• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • बेहद खूबसूरत हैं इन 6 भोजपुरी एक्टर्स की पत्नियां, कुछ तो लाइमलाइट से रहती हैं दूर

बेहद खूबसूरत हैं इन 6 भोजपुरी एक्टर्स की पत्नियां, कुछ तो लाइमलाइट से रहती हैं दूर

मुंबई। भोजपुरी फिल्में न सिर्फ यूपी-बिहार बल्कि पूरे देश में काफी देखी और पसंद की जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले सुपरस्टार्स के बारे में तो लोग काफी-कुछ जानते हैं, लेकिन उनके परिवार खासकर की पत्नियों के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। मसलन, पवन सिंह ने जहां दो शादियां की हैं, वहीं विक्रांत राजपूत और यश कुमार मिश्रा ने भोजपुरी एक्ट्रेसेस को ही अपनी पत्नी बनाया है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार्स की खूबसूरत वाइफ के बारे में। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 29 2020, 12:18 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को आरा, बिहार में हुआ। उनकी पहली शादी दिसंबर 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। हालांकि किसी वजह से नीलम ने मार्च, 2015 आत्महत्या कर ली। इसके बाद उन्होंने मार्च 2018 में दूसरी शादी बलिया में ज्योति सिंह से की। 

26
Asianet Image

खेसारी लाल यादव का जन्म 3 जुलाई 1986 को छपरा के एक गरीब यादव परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मंगरू यादव है। खेसारी लाल की शादी चंदा देवी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम कृति है, जबकि बेटे का ऋषभ।

36
Asianet Image

रवि किशन का जन्म 17 जुलाई, 1969 को जौनपुर, यूपी के छोटे से गांव बिसुईं में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति है। उनके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां (रेवा, तनिष्क, और इशिता) व एक बेटा सक्षम है।

46
Asianet Image

यश कुमार मिश्रा का जन्म 1985 में गोंडा, उत्तर प्रदेश मे हुआ। उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से 2013 में शादी की। यश और अंजना के एक बेटी है, जिसका नाम अदिति है।

56
Asianet Image

आजमगढ़ में जन्मे विक्रांत सिंह राजपूत 2005 से भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव हैं। विक्रांत ने भोजपुरी फिल्मों की ही एक्ट्रेस मोनालिसा से शादी की है। शादी से पहले दोनों 9 साल तक लिव-इन में भी रहे। विक्रांत-मोनालिसा की पहली मुलाकात 2009 में 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। जनवरी 2017 में दोनों ने रियलिटी शो 'बिग बॉस-10' के सेट पर ही शादी की थी।

66
Asianet Image

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) का जन्म 2 फरवरी, 1979 को यूपी में गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा में हुआ था। निरहुआ के एक भाई का नाम विजय लाल यादव है, जबकि दूसरे का प्रवेश लाल यादव। निरहुआ की शादी 2000 में हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा देवी है और उनके तीन बच्चे हैं। बेटी का नाम अदिति हैं जबकि बेटों के आदित्य और अमित हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories