- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- शादी के बंधन में बंधा भोजपुरी स्टार, फेरों के बाद दुल्हन ने छुए पैर तो इमोशनल हुआ दूल्हा, PHOTOS
शादी के बंधन में बंधा भोजपुरी स्टार, फेरों के बाद दुल्हन ने छुए पैर तो इमोशनल हुआ दूल्हा, PHOTOS
मुंबई. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) शादी के बंधन में बंध गए हैं। रितेश ने हाल ही में वैशाली पांडे (Vaishali Pandey) से सगाई की थी। अब कोरोना की दूसरी लहर के बीच परिवारवालों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दिलचस्प बात ये रही कि रितेश ने अपने बर्थडे यानी 14 मई को ही शादी की। शादी की रस्मों को निभाने के बाद नई नवेली दुल्हन वैशाली ने पति के पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो रितेश इस दौरान बेहद इमोशलन नजर आए। रितेश ने अपनी शादी की फोटोज कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- गृहस्थ आश्रम में प्रवेश, आप सभी के आशीर्वाद की अभिलाषा है। रितेश की शादी की फोटोज देखकर फैन्स के साथ ही सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने बधाई देते हुए लिखा- बधाईयां, बहुत ही प्यारी जोड़ी है। खुश रहिए और लॉकडाउन के बाद पार्टी चाहिए।
- FB
- TW
- Linkdin
)
कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए रितेश ने शादी परिवारवालों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में की। कपल की शादी सभी रस्में वाराणसी में हुई।
सामने आई फोटोज में रितेश की नई नवेली दुल्हन सुर्ख लाल रंग के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वैशाली हैवी नेकलेस, मांग टीका, बड़ी नथ पहने बेहद सुंदर नजर आई। वहीं रितेश ने क्रीम और लाल रंग की शेरवानी पहनी थी।
रितेश पांडे की दुल्हनिया वैशाली सैदपुर, गाजीपुर की रहने वाली हैं। फिलहाल वे सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। वहीं रितेश भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और सिंगर हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई करती हैं।
रितेश पांडे ने अब तक रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसी भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। वहीं उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। जिन्हें कई मिलियंस में व्यूज मिलते हैं।
रितेश पांडे को फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। उनके कई गाने 100-200 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुके हैं। 'हैलो कौन' गाने ने तो अब तक यूट्यूब पर करीब 800 मिलियन व्यूज का आंकड़ा छू लिया है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रितेश पांडे ने अभी हाल ही में पेपर ब्वॉय, हल्दी कुमकुम, फुलवा, मेरे मीत रे सहित कई फिल्मों की शूटिंग की है। उन्होंने अब तक दरार 2, यारा तेरी यारी, काशी विश्वनाथ, परवरिश, रानी वेड्स राजा, नाचे नागिन गली गली, कर्मयुग और तोहरे में बसेला प्राण जैसी फिल्मों में काम किया है।
14 मई, 1991 को सासाराम, बिहार में जन्में रितेश पांडे ने करियर की शुरुआत 2010 में भोजपुरी एलबम से की थी। हालांकि, रितेश पांडे के हैलो कौन गाने ने उन्हें पॉपुलैरिटी के शिखर पर पहुंचा दिया। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस स्नेह उपाध्याय नजर आती हैं।