- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- पाकिस्तान को निपटाने के लिए भोजपुरी फिल्में ही काफी, देखें कैसे-कैसे टाइटल ने उड़ाईं दुश्मन की धज्जियां
पाकिस्तान को निपटाने के लिए भोजपुरी फिल्में ही काफी, देखें कैसे-कैसे टाइटल ने उड़ाईं दुश्मन की धज्जियां
मुंबई। फिल्में चलाने में उसके पोस्टर का बड़ा रोल होता है। पोस्टर यानी फिल्म की थीम को दर्शकों के सामने लाकर उन्हें टीवी या थियेटर तक खींचना। ब्लैक एंड व्हाइट के दौर में फिल्मों के पोस्टर एकदम साफ-सुथरे होते थे। लेकिन जैसे-जैसे फिल्में रंगीन हुईं और उनमें ग्लैमरस का तड़का लगा, पोस्टर भी तड़क-भड़क वाले होते गए। अब बात आती है फिल्मों के टाइटल की। पोस्टरों पर फिल्मों के टाइटल लिखे होते हैं। फिल्मवाले टाइटल ऐसे रजिस्टर्ड कराते हैं, जो अपील करें। यही वजह है कि भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों के टाइटल में दुश्मन पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) का नाम जोड़कर दर्शकों में एक अलग ही जोश और जुनून पैदा किया जाता है। इन फिल्मों के टाइटल सुनकर ही लोग थिएटर तक खिंचे चले आते हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही कुछ भोजपुरी फिल्मों के टाइटल।
- FB
- TW
- Linkdin
)
दुलहिन चाही पाकिस्तान से :
यह फिल्म अगस्त, 2016 में रिलीज हुई। फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू, शुभी शर्मा, तनुश्री चटर्जी, मुकेश ऋषि और टीनू वर्मा ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार पांडे हैं।
पाकिस्तान में जय श्रीराम :
यह फिल्म दिसंबर, 2017 में रिलीज हुई। फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, राजूसिंह माही और ब्रजेश त्रिपाठी ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर रमाकांत प्रसाद हैं।
ले आइब दुल्हनिया पाकिस्तान से :
यह फिल्म मई, 2016 में रिलीज हुई। फिल्म में विशाल सिंह, तनुश्री चटर्जी, अयाज खान और संपदा ने बतौर लीड एक्टर्स काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर रमांकात प्रसाद हैं।
इलाहाबाद से इस्लामाबाद :
यह फिल्म अप्रैल, 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रानी चटर्जी, प्रियंका पंडित, अवधेश मिश्रा और बालेश्वर सिंह ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर साहिल सैनी हैं।
बॉर्डर पाकिस्तान :
यह फिल्म मार्च, 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी ने काम किया है। इसके डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं।
पटना से पाकिस्तान :
मार्च, 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर निरहुआ, काजल राघवानी, सुशील सिंह, आम्रपाली दुबे और अशोक समर्थ ने काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं।
दुलहिन चाही पाकिस्तान से 2 :
यह फिल्म अक्टूबर, 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू, राहुल देव, राजू श्रेष्ठ, अरुण बख्शी और शुभी शर्मा ने काम किया है। इसके डायरेक्टर राजकुमार शर्मा हैं।
तिरंगा पाकिस्तान में :
यह फिल्म अक्टूबर, 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एहसान खान और नेहाश्री सिंह ने काम किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर अरविंद रंजन दास हैं। वहीं मिशन पाकिस्तान : एक प्रेमकथा जनवरी, 2020 में रिलीज हुई। इसमें प्रिंस राजपूत, रूपा सिंह, श्रेया मिश्रा और अनिल यादव ने काम किया है।
इंडिया vs पाकिस्तान :
यह फिल्म अगस्त, 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में यश कुमार मिश्रा, प्रियंका पंडित, निधि झा, अरविंद अकेला और रितेश पांडे ने काम किया है।