MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • करोड़ों की कार से चलते हैं सलमान खान के पापा, सल्लू भाई के गैराज में लगी है ऐसी-ऐसी गाड़ियां

करोड़ों की कार से चलते हैं सलमान खान के पापा, सल्लू भाई के गैराज में लगी है ऐसी-ऐसी गाड़ियां

ऑटो न्यूज: सलमान खान (Salman Khan) के पापा और बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान (Salim Khan) 85 साल के हो गए हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर, 1935 को इंदौर में हुआ था। 1964 में सलीम खान ने महाराष्ट्र की ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की। शादी के बाद सुशीला ने नाम बदलकर सलमा रख लिया और 27 दिसंबर 1965 को उन्होंने अपने पहले बेटे सलमान खान को जन्म दिया। बर्थडे ब्वॉय सलीम खान को गाड़ियों का शौक है। वैसे तो ये शौक उनके बेटों में भी काफी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सलमान के पिता को किस कार की सवारी करना पसंद है। साथ ही इस परिवार के गैराज में कौन-कौन सी गाड़ियां मौजूद हैं... 

Sandhya Kumari | Published : Nov 24 2020, 12:00 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

सलमान खान को कार का शौक है। उन्होंने अपने लिए कई महंगी कार खरीदी है। लेकिन इस मामले में उनके पिता सलीम खान भी पीछे नहीं है। उनके पास भी कई गाड़ियां हैं। इनमें से उनकी पसंदीदा कार अलग है। 

28
Asianet Image

सलीम खान को टोयोटा लैंड क्रूजर और रेंज रोवर वोग की सवारी करना सबसे ज्यादा पसंद है। ये दोनों गाड़ियां ही वो पर्सनल यूज के लिए इस्तेमाल करते हैं। इनके अलावा कई बार वो दूसरी कार का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा वो इन दो गाड़ियों में ही दिखाई देते हैं। 

38
Asianet Image

सलीम खान की पसंदीदा है रेंज रोवर वॉग (Range Rover VOGUE). रेंज रोवर वॉग में 4367 सीसी का इंजन है, जो काफी दमदार है। इस कार को काफी पसंद किया जाता है। इस ऑटोमैटिक कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग दो से तीन करोड़ रूपये है।  

48
Asianet Image

इसके अलावा सलीम खान टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser) में दिखते हैं। टोयोटा लैंड क्रूजर में 4461 सीसी का इंजन है। साथ ही इसमें 261 बीएचपी की पॉवर जनरेट  करने की क्षमता है। इस कार की एक्स शो रूम कीमत डेढ़ करोड़ हैं।  

58
Asianet Image

अब हम आपको बताने जा रहे हैं सलीम खान के गैराज में मौजूद अन्य कार के बारे में। जाहिर सी बात है कि अब जब परिवार में कार के इतने शौक़ीन हैं, तो घर में महंगी गाड़ियों की भीड़ होगी ही। सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान सभी अपनी अलग कार से चलते हैं। 

68
Asianet Image

सलीम खान के परिवार की पास ऑडी आरएस 7 (Audi RS 7) भी है। इस कार में 3993 सीसी का इंजन है। साथ ही ये 552.5 बीएचपी की पॉवर जनरेट करता है। साथ ही 700 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत डेढ़ करोड़ है। 

78
Asianet Image

इसके पास मर्सिडीज-बेंज जीएल क्लास (Mercedes-Benz GL-Class) भी मौजूद है। इसमें 5461 सीसी का दमदार इंजन है जो 549 बीएचपी की पॉवर जेनरेट करता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत है 80 लाख रूपये। 

88
Asianet Image

लेक्सस एलएक्स 470 (Lexus LX 470) भी इनके गैराज में खड़ी है। इसमें 470 का इंजन लगा है। इस कार को पावरफुल एसयूवी माना जाता है। इस की कीमत लगभग दो करोड़ 25 लाख है। 

Sandhya Kumari
About the Author
Sandhya Kumari
 
Recommended Stories
Top Stories