MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग, अभी होगा और महंगा, ओपेक देशों का ये है प्लान

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग, अभी होगा और महंगा, ओपेक देशों का ये है प्लान

ऑटो डेस्क । देश में त्यौहारी सीजन के नजदीक आते-आते  महंगाई बढ़ती जा रही है। महीने के पहले दिन थमने के बाद 2 अक्टूबर को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। शनिवार को  एक लीटर पेट्रोल 25 पैसे और एक लीटर डीजल 30 पैसे महंगा हो गया है। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 75 पैसे महंगा हुआ था। ओपेक देशों का  प्लान सफल हो गया तो पेट्रोल- डीजल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 02 2021, 11:08 AM IST | Updated : Oct 02 2021, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

डीजल के दामों में 24 सितंबर को 20 पैसे प्रति लीटर, रविवार को 25 पैसे प्रति लीटर, सोमवार को 25 पैसे और मंगलवार को 75 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 24 सितंबर के बाद से अब तक एक लीटर डीजल 1 रुपए 75 पैसे महंगा हुआ है।  इस हफ्ते में पेट्रोल यानी सोमवार से लेकर शनिवार तक 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 

27
Asianet Image

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। कुछ घंटों के थमने के बाद  ब्रेंट क्रूड के दाम बढ़कर फिर से 80 डॉलर प्रति बैरल के नज़दीक पहुंच गए है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से भारतीय कंपनियों ने भी रेट बढ़ा दिए हैं। दुनिया में लगातार तेलकी डिमांड बढ़ती जा रही है, इस हिसाब से उत्पादन नहीं हो रहा है।   

37
Asianet Image

शहर     पेट्रोल (रुपये/लीटर)     डीज़ल (रुपये/लीटर)

दिल्ली       102.14                  90.48 
मुंबई         108.15                 98.12
कोलकाता  102.74                 93.54 
चेन्नई          99.76                  94.99
नोएडा        99.47                  91.04
बेंगलुरु       105.65                95.98

47
Asianet Image

शहर         पेट्रोल (रुपये/लीटर)     डीज़ल (रुपये/लीटर)
भोपाल        110.59                       99.37
चंडीगढ़       98.29                         90.17
पटना          104.91                       96.72
रांची            96.92                        95.48
लखनऊ       99.20                        90.85

57
Asianet Image

देश के कई ऐसे प्रदेशों पेट्रोल के दाम 110 रुपए के आसापास पहुंच गए हैं। बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।  

67
Asianet Image

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ओपेक+ की बैठक 4 अक्टूबर यानी सोमवार को होने जा रही है। ओपेक देशों ने इससे पहले कहा था कि वे तेल का उत्पादन नहीं बढ़ा सकते हैं, कोरोना संकट की वजह से वो बेहज सीमित संसाधनों में काम कर रहे हैं।

77
Asianet Image

इस बैठक से पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। माना जा रहा है कि बैठक में कच्चे तेल का उत्पादन और कम करने को लेकर सहमति बनाई जाएगी।  इस कयास के बाद  कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है। जब तक कोई ठोस फैसला नहीं हो जाता पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ेंगी। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved