- Home
- Auto
- Automobile News
- महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में आई है एक और धांसू विंटेज कार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में आई है एक और धांसू विंटेज कार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी किसी ना किसी तरीके से आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद वह अपने करीबियों के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ खाना इंजॉय करते नजर आएं। इस दौरान उनके बैकग्राउंड में एक लग्जरी कार नजर आ रही है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि धोनी ने रोल्स रॉयस की विंटेज (vintage Rolls Royce) कार खरीदी है। आइए आपको भी दिखाते हैं, उनकी इस धांसू कार की फोटो...
- FB
- TW
- Linkdin
)
हाल ही में एमएस धोनी की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसे धोनी के नाम से बने एक फैन पेज ने पोस्ट किया गया है। इस फोटो में धोनी अपने पुराने यार सीमंत लोहानी और एक अन्य शख्स के साथ खाना खा रहे हैं।
कुछ ही देर में ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और धोनी की फोटो के बैकग्राउंड में खड़ी कार पर सभी की निगाहें टिक गई। दरअसल, इस फोटो में उनके पीछे एक ब्लू कलर की रोल्स रॉयस विंटेज कार खड़ी है।
धोनी के नाम से बनाए गए फैन पेज पर दावा किया जा रहा है, कि उन्होंने रोल्स रॉयस की विंटेज कार खरीदी है, जो 1980 का मॉडल है और इस कार की करोड़ों रुपये है।
बता दें कि धोनी को कार और बाइक्स का बहुत शौक है। हाल ही में धोनी ने वाइफ साक्षी को शादी की सालगिरह पर एक विंटेज कार गिफ्ट में दी थी। जिसकी फोटो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर की थी।
एमएस धोनी के पास शानदार कार कलेक्शन है। जिसमें सबसे महंगी कारों में से एक, ग्रैंड पोर्च 911 भी उनके पास है। इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है। इसके अलावा धोनी के पास धांसू Ferrari 599 GTO कार भी है। उन्होंने 2020 में क्लासिक पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम को भी अपने कार कलेक्शन में शामिल किया था।
बताया जाता है कि धोनी के पास 23 बाइक्स हैं, जिसमें 10 विनटेज और 13 स्पोर्ट्स बाइक्स शामिल हैं। इसे शोकेज करने के लिए उन्होंने अपने घर में कांच का एक हॉल बनाया हुआ है।
बता दें कि आईपीएल का 14वां सीजन स्थगित होने के बाद धोनी का ज्यादातर समय अपने घर पर परिवार वालों के साथ ही बीत रहा है। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। धोनी सितंबर में एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे।