MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • 2.5 करोड़ की कार से 30 लाख की बाइक तक: जानिए क्या है MS धोनी का 5 सबसे महंगे शौक

2.5 करोड़ की कार से 30 लाख की बाइक तक: जानिए क्या है MS धोनी का 5 सबसे महंगे शौक

ऑटो डेस्क : क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक ऐसा नाम है जिसे किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। बेहतरीन खिलाड़ी से लेकर वह एक सफल कप्तान तक हर रोल में बेस्ट रहे हैं। इतना ही नहीं, क्रिकेट से उन्हें नाम, दौलत-शोहरत सबकुछ हासिल हुआ। जिसकी बदौलत वह आज दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। धोनी के क्रिकेट लव के अलावा उनके बाइक्स और कारों (cars and bike collection) के शौक को भी उनका हर फैन जानता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, धोनी के पास मौजूद गाड़ियों की कीमत क्या है ? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। माही की पांच सबसे महंगी गाड़ियों के बारे में..

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 10 2021, 12:38 PM IST | Updated : Jun 11 2021, 07:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) हैं, जिनकी कुल संपत्ति 870 करोड़ रुपये है। वहीं, धोनी उनसे थोड़ा ही पीछे 840 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

27
Asianet Image

ग्रैंड पोर्च 911
एमएस धोनी के कार कलेक्शन में सबसे महंगी कारों में से एक, ग्रैंड पोर्च 911 है। इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपये है। यह सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी / घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

37
Asianet Image

फरारी 599 GTO
एमएस धोनी के पास धांसू Ferrari 599 GTO कार भी है। जिसकी कीमत लगभग 1.39 करोड़ रुपये है। यह कार पावरफुल V12 इंजन के साथ आती है जो 661bhp और 620Nm टार्क जनरेट कर सकता है। 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद फरारी कंपनी की ओर से माही को ये कार गिफ्ट की गई थी।

47
Asianet Image

कॉन्फेडरेट हेलकैट X132
धोनी का बाइक लव किसी से भी नहीं छुपा है। उनके पास धांसू बाइक Confederate Hellcat X32 भी है। जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। एमएस धोनी ने 2018 में इस शानदार बाइक को अपने कलेक्शन में शामिल किया था। ये बाइक 2.2-लीटर वी-ट्विन के साथ दुनिया की सबसे धांसू बाइकों में से एक है जो 132hp तक की पावर जनरेट कर सकती है।

57
Asianet Image

पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम 
एमएस धोनी ने 2020 में क्लासिक पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया था। उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इस अमेरिकी मसल कार की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी ने इस कार के दूसरे मालिक है। उन्होंने ये कार सेकेंड हैंड ली थी। इसकी कीमत 68 लाख रुपये है।

67
Asianet Image

हमर H2
एमएस धोनी को कई बार पर अपने Hummer H2 में रांची की सड़कों पर घुमते देखा गया है। Hummer H2 की कीमत लगभग 72 लाख रुपये है और यह दुनिया की सबसे पावरफुल कारों में से एक है। 

77
Asianet Image

ये हैं अन्य गाड़ियां
इन मोस्ट एक्पेंसिव कलेक्शन के अलावा धोनी के पास निसान जोंगा, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 जैसी कई लग्जरी और महंगी कारें भी हैं। वहीं, बाइकों में उनके पास Confederate Hellcat X32 के अलावा हार्ले डेविडसन फेटबॉय, कावासाकी निंजा एच2 और यमाहा आरडी350 जैसी कई अन्य महंगी बाइक्स शामिल हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved