- Home
- Auto
- Automobile News
- Hyundai को टक्कर देने के लिए Maruti और Toyota ने मिलाए हाथ, साथ मिलकर बनाएंगे Creta से भी धांसू कार
Hyundai को टक्कर देने के लिए Maruti और Toyota ने मिलाए हाथ, साथ मिलकर बनाएंगे Creta से भी धांसू कार
ऑटो डेस्क: भारत में हुंडई (Hyundai) क्रेटा (Creta) का जबरदस्त क्रेज है। लोगों के बीच हुंडई का ये मॉडल काफी मशहूर है। हुंडई को टक्कर देने के लिए अब मारुती (Maruti) और टोयोटा (Toyota) ने आपस में हाथ मिलाने का फैसला किया है। दोनों ही मिलकर ऐसी क्रॉसओवर कार बनाने के फिराक में हैं, जो क्रेटा को मात देगी। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो ये क्रॉसओवर कार मारुती सुजुकी की विटारा ब्रेजा से भी ज्यादा धांसू होगी। इस कार का डिजाइन ब्रेजा की तरह होगा लेकिन इसमें कॉम्पोनेन्ट मारुती के इस्तेमाल किये जाएंगे।
| Published : Jan 12 2021, 02:45 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
2020 में लॉकडाउन के बावजूद सबसे ज्यादा सेल हुए एसयूवी में हुंडई क्रेटा का नाम सबसे ऊपर रहा। इस गाड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। क्रेटा के बाद मारुती सुजुकी एस क्रॉस की सबसे अधिक बिक्री हुई।
हुंडई को टक्कर देने के लिए अब मारुती ने टोयोटा से हाथ मिलाया है। ये दोनों ऑटो ब्रांड्स ज्वाइन कर यूटिलिटी वेहिकल्स के बड़े रेंज को मार्केट में उतारने की तैयारी में हैं।
मारुती और टोयोटा के इस नए क्रॉसओवर में एसयूवी, क्रॉसओवर और एमपीवी शामिल हैं। इन मॉडल्स को भारतीय मार्केट के अनुसार डिजाइन किया जा रहा है। इंडियन फैमिली की उपयोगिता के हिसाब से इन्हें बनाया जा रहा है।
मारुती और टोयोटा ने इसपर काम करना शुरू कर दिया है। अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन बाहर नहीं आए हैं। इसे फिलहाल D22 नाम दिया गया है। दोनों ही बेहद सावधानी से इस क्रॉसओवर पर काम कर रहे हैं।
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इनका क्रॉसओवर मारुती सुजुकी विटारा ब्रेजा से भी बेहतरीन होगी। साथ ही इसे क्रेटा से टक्कर लेने के हिसाब से बनाया जाएगा।
मारुती अपने सबसे पॉप्युलर कर ब्रेजा का एडवांस नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल 2022 उतारने वाला है। मारुती सुजुकी एसयूवी सेगमेंट में 3 नए मॉडल उतारने वाला है। ये सभी मॉडल चार मीटर लंबी सीरीज में शामिल होंगे।
मारुती एक और क्रॉसओवर उतारने वाला है। ये बलेनो प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। इसे टाटा के नेक्सन से टक्कर लेने के लिए उतारा जाएगा।