- Home
- Auto
- Automobile News
- कार लेने का है मूड, तो करें इस दिन का इंतजार, जून महीने में मार्केट में लॉन्च होंगी 3 से 10 लाख की 6 धांसू कार
कार लेने का है मूड, तो करें इस दिन का इंतजार, जून महीने में मार्केट में लॉन्च होंगी 3 से 10 लाख की 6 धांसू कार
ऑटो डेस्क : आम आदमी के लिए कार लेना किसी सपने से कम नहीं होता है, क्योंकि वो एक कार खरीदने के लिए अपनी सालों की कमाई लगा देता हैं। जब कार खरीदने की बात आती है, तो इंसान उसे अच्छे से जांचता और परखता है। मार्केट में आए दिन कोई ना कोई नई कार आती रहती है, जिसमें अच्छे से अच्छा फीचर दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जून महीने में मार्केट में 6 कारें (upcoming cars in June 2021) लांच होने वाली है। आइए आपको बताते हैं 3 से 10 लाख के बीच में मिलने वाली कारों के बारे में और यह कब तक मार्केट में आने वाली है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
होंडा ब्रियो
Honda Brio 2020 एक 5 सीटर हैचबैक कार है। Honda Brio 2020 के जून 2021 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। Honda Brio 2020 ईको, रेडी-गो और सैंट्रो को टक्कर देगी। इसकी कीमत 5.00 लाख से शुरू होने की उम्मीद है। ये कार 6 जून को लॉन्च हो सकती है।
मारुति ऑल्टो
मारुति ऑल्टो एक बजट फ्रेंडली कार हैं। इसका नया मॉडल 5 या 7 सीटर हैचबैक के साथ आने वाला है। मारुति ऑल्टो 2021 के 15 जून 2021 को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। मारुति ऑल्टो 2021 का मुकाबला ऑल्टो 800, क्विड और सैंट्रो से होगा। कीमत 3.00 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
स्कोडा कुशाक
स्कोडा कुशाक एक 5 सीटर एसयूवी कार है। स्कोडा कुशक के 15 जून 2021 तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्कोडा कुशाक क्रेटा, सेल्टोस और सॉनेट को टक्कर देगा। इसकी कीमत 9.00 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
टोयोटा यारिस
टोयोटा यारिस 2021 एक 7 सीटर सेडान कार है। टोयोटा यारिस 2021 के 15 जून 2021 तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। टोयोटा यारिस 2021 का मुकाबला गो प्लस, फिगो और अल्ट्रोज़ से होगा। ये कार भी 9.00 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
फोर्स गुरखा
यह एक 7 सीटर एसयूवी है। फोर्स गोरखा के 16 जून 2021 को भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोर्स गुरखा थार और बोलेरो को टक्कर देगी। इसकी शुरुआती कीमतें 10.00 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।
हाइमा बर्ड
हाइमा बर्ड एक इलेक्ट्रिक EV1 7 सीटर हैचबैक कार है। Haima Bird Electric EV1 के 30 जून 2021 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाइमा बर्ड एक इलेक्ट्रिक EV1 GO Plus, Figo और Altroz को टक्कर देगी। इसकी कीमत भी10.00 लाख से शुरू होने की उम्मीद है।