MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • कौन थे वो ऋषि जिन्हें बचपन से ही स्त्रियों से दूर रखा गया और जब उन्होंने पहली बार स्त्री को देखा तो क्या हुआ?

कौन थे वो ऋषि जिन्हें बचपन से ही स्त्रियों से दूर रखा गया और जब उन्होंने पहली बार स्त्री को देखा तो क्या हुआ?

हमारे धर्म ग्रंथों में अनेक महान, तपस्वी ऋषि-मुनियों के बारे में बताया गया है। इनमें से कुछ ऋषियों का जन्म अप्सरा के गर्भ से भी हुआ है। ऐसे ही एक ऋषि थे ऋष्यश्रृंग जिन्हें श्रृंगी ऋषि भी कहा जाता है। इनके जन्म और विवाह की कथा भी बहुत विचित्र है।
 

Manish Meharele | Published : Jan 10 2023, 01:58 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

ऐसे हुआ था ऋष्यश्रृंग का जन्म
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, त्रेतायुग में विभाण्डक नाम के एक महातपस्वी ऋषि हुए। उन्होंने कई बार कठोर तप किए। उनके तप को देखकर देवता भी भयभीत होने लगे। तब इंद्र ने उनक तपस्या भंग करने के लिए उर्वशी नाम की अप्सरा को भेजा। उर्वशी के रूप को देखकर ऋषि विभाण्डक की तपस्या भंग हो गई। इन दोनों के मिलन से ऋष्यश्रृंग का जन्म हुआ। पुत्र का जन्म होते ही उर्वशी अपने लोक चली गई। इस घटना से ऋषि विभाण्डक इतने आहत हुए कि उन्होंने जीवनभर अपने पुत्र पर स्त्री का साया न पड़ने देने का मन बना लिया।
 

26
Asianet Image

गहन जंगल में किया ऋष्यश्रृंग का पालन-पोषण
ऋष्यश्रृंग पर स्त्रियों का साया न पड़े, इसके लिए ऋषि विभाण्डक ने गहन जंगल में उनका पालन-पोषण किया। ऋष्यश्रृंग भी अपने पिता की तरह महातपस्वी निकले। वे भी दिन-रात तपस्या में लीन रहते थे। उन्होंने अपनी जवानी तक किसी भी स्त्री को नहीं देखा, उन्हें लगता था कि संसार में सिर्फ पुरुष ही पुरुष हैं। स्त्री क्या होती है, वह कैसी दिखाई देती है, इसके बारे में ऋष्यश्रृंग को कुछ भी पता नहीं था।
 

36
Asianet Image

जब पहली बार ऋष्यश्रृंग ने देखा किसी स्त्री को
रामायण के अनुसार, अंगदेश के राजा रोमपाद थे। एक बार उनके राज्य में भंयकर अकाल पड़ा। तब राजा रोमपाद को उनके कुलगुरु ने सलाह दी कि किसी भी तरह यदि ऋष्यश्रृंग को यहां ले आया जाए तो ये अकाल खत्म हो सकता है। ये भी बताया कि किसी सुंदर स्त्री के द्वारा ही उन्हें यहां लाया जा सकता है। ये काम राजा रोमपाद ने एक सुंदर देवदासी को सौंपा। वह देवदासी एक दिन चुपके से ऋष्यश्रृंग के पास गई। उसका रूप और शरीर देखकर ऋष्यश्रृंग रोमांचित हो गए। उन्होंने घर आए किसी तपस्वी की तरह ही उसका सम्मान किया।
 

46
Asianet Image

जब ऋषि विभाण्डक को पता चली ये बात
शाम को जब ऋषि विभाण्डक अपने आश्रम में आए तो उन्होंने देखा कि ऋष्यश्रृंग का मन तपस्या में नहीं लग रहा है। कारण पूछने पर ऋष्यश्रृंग ने उन्हें पूरी बात सच-सच बता दी। ऋषि विभाण्डक को समझ आ गया कि ऋष्यश्रृंग ने किसी स्त्री को देख लिया है। अगले दिन जब ऋषि विभाण्डक आश्रम में नहीं थे, तब वह देवदासी फिर ऋष्यश्रृंग के पास पहुंची और अपने साथ उन्हें अंगदेश ले आई। अंगदेश की भूमि पर ऋष्यश्रृंग के कदम पड़ते ही वहां जोरदार बारिश होने लगी और अकाल समाप्त हो गया।
 

56
Asianet Image

राजा रोमपाद ने करवा दिया अपनी पुत्री का विवाह
ऋष्यश्रृंग के अंगदेश जाने की बात जब ऋषि विभाण्डक को पता चली तो वे अत्यंत क्रोधित हो गए और राजा रोमपाद को श्राप देने उनके नगर में पहुंच गए। तब राजा रोमपाद ने उनका क्रोध शांत करने के लिए अपनी पुत्री शांता का विवाह ऋष्यश्रृंग का विवाह करवा दिया और उन्हें अपना जामाता बना लिया। ये देखकर ऋषि विभाण्डक का क्रोध शांत हो गया और वे पुन: अपने आश्रम में लौट गए। शांता और कोई नहीं बल्कि अयोध्या के राजा दशरथ की पुत्री थी, जिसे उन्होंने अपने मित्र रोमपाद को गोद दे दिया था। 
 

66
Asianet Image

ऋष्यश्रृंग ने ही करवाया था राजा दशरथ का पुत्रकामेष्ठि यज्ञ
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, अयोध्या के राजा दशरथ की तीन रानियां थीं- कौशल्या, सुमित्रा और कैकई। इन तीनों से ही राजा दशरथ को कोई संतान नहीं थी। जब राजा दशरथ बूढ़े होने लगे तो उन्हें अपने वंश की चिंता संताने लगी। तब कुलगुरु वशिष्ठ ने उन्हें पुत्रकामेष्ठि यज्ञ करवाने की सलाह दी। ये यज्ञ ऋष्यश्रृंग ने संपूर्ण करवाया था। इस यज्ञ के फलस्वरूप में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।
 

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories