- Home
- Religion
- Spiritual
- Lohri Dishes: टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी होती हैं ये डिशेस, लोहड़ी पर खास तौर पर खाई जाती हैं
Lohri Dishes: टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी होती हैं ये डिशेस, लोहड़ी पर खास तौर पर खाई जाती हैं
उज्जैन. इस बार लोहड़ी का पर्व दो दिन मनाया जाएगा- 13 और 14 जनवरी को। ऐसा मकर संक्रांति की तारीख आगे होने के कारण हो रहा है। (Famous dishes of Lohri) लोहड़ी का पर्व शीत ऋतु में मनाया जाता है, इसलिए इस मौके पर खाने के लिए भी ऐसी ही डिशेस बनाई जाती हैं जिसमें भरपूर स्वाद हो और साथ ही सेहतमंद भी हो। इन्हें पंजाब के पारंपरिक व्यंजन भी कह सकते हैं। ये पकवान लोहड़ी को उत्सव को और भी यादगार बना देते हैं। आगे जानिए इन खास व्यंजनों के बारे में…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
पिन्नी
पिन्नी को पंजाब की लोकल डिश कह सकते हैं क्योंकि ये खास तौर पर सिर्फ यहीं बनाई जाती है और वह भी ठंड के मौसम में। पिन्नी के बिना पंजाबियों का त्योहार फीका सा लगता है। पिन्नी में सूखे मेले, गुड़, घी और गोंद का उपयोग किया जाता है। ये सभी चीजें बहुत ही गुणकारी होती हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं और शीत ऋतु में भी गर्माहट देती हैं। पिन्न कई तरह की बनाई जाती हैं जैसे आटा पिन्नी, अलसी पिन्नी, बेसन पिन्नी और पंजीरी की पिन्नी भी बनाई जाती है। इसमें मखाने, खरबूजे के बीज आदि चीजें भी खास तौर पर डाली जाती हैं।
गुड़ के लड्डू या गजक
शीत ऋतु में गुड़ से बने व्यंजन खास तौर पर खाए जाते हैं। इनमें गजक भी एक है। लोहड़ी के मौके पर भी ये खास तौर पर बनाई और खाई जाती है। सर्दी के मौसम में यह आपको सभी बाज़ारों में आसानी से मिल जाएगी। तिल और गुड़ का कॉम्बिनेशन शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है। यही कारण है कि लोहड़ी के मौके पर भी ये खास तौर पर खाई जाती है।
आटे के लड्डू
शीत ऋतु में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए खास तरह के लड्डू बनाए जाते हैं, इन्हीं में से एक हैं आटे के लड्डू। इसमें शक्कर की जगह गुड़ का उपयोग किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। साथ ही घी का भी भरपूर उपयोग किया जाता है। जब समें सूखे मेले मिलाए जाते हैं तो इसका स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही काफी हेल्दी भी हो जाते हैं।
मक्के की रोटी और सरसों का साग
पंजाब के भोजन की बात हो और मक्के की रोटी व सरसों के साग की बात न की जाए, ये तो हो नहीं सकता है। ये भोजन जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहतमंद भी होता है। सरसों के पत्ते फोलेट, आयरन और ऐसे ही कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और जब इसमें मसाले डाले जाते हैं तो इसके गुणों में और वृद्धि हो जाती है। वहीं मक्के की रोटी आसानी से पचने वाली है। शीत ऋतु में ऐसा भोजन काफी फायदेमंद रहता है।
ये भी पढ़ें-
Lohri Songs: लोहड़ी पर जरूर गाए जाते हैं ये गीत, इनके बिना पूरी नहीं होता ये उत्सव
Lohri 2023: लोहड़ी 14 जनवरी को, इस दिन करें श्रीकृष्ण और अग्निदेव की पूजा, जानें विधि व अन्य खास बातें
Magh Bihu 2023: क्यों मनाया जाता है माघ बिहू उत्सव, जानें इस बार ये कब मनाया जाएगा?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।