- Home
- Religion
- Spiritual
- Guru Govind Singh Jayanti Wishes: अपने दोस्तों को भेजें ये मैसेज और दें गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई
Guru Govind Singh Jayanti Wishes: अपने दोस्तों को भेजें ये मैसेज और दें गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई
Guru Govind Singh Jayanti 2022 Wishes: सिख धर्म में 10 गुरु हुए, इनमें से दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी थे। गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का अंतिम गुरु घोषित किया था। उन्होंने ही खालसा पंथ की स्थापना की और सिखों के लिए पंच ककार- केश, कंगन, कृपाण, कंघा और कच्छा अनिवार्य कर दिया था। गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन में धर्म की रक्षा के लिए कई युद्ध किए। उनका पूरा परिवार धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हो गया। उनकी जयंती के मौके पर गुरुद्वारों में विशेष आयोजन जैसे भजन-कीर्तन और लंगर आदि के आयोजन किए जाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर अपने दोस्तों और करीबियों के भेजें ये मैसेज और दें शुभकामनाएं…
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
जिनसे डरकर भाग जाते थे मुगल
जब बजाते थे वे युद्ध का बिगुल
जिन्होंने दिया सदैव सच्चाई का साथ
उन गुरु का सदैव रहे हम पर हाथ
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर बहुत-बहुत बधाई…
अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले, दुखियों की सहायता करने वाले और सच्चा रास्ता दिखाने वाले गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं…
चिड़ियां नाल मैं बाज लड़ावां
गिदरां नुं मैं शेर बनावां
सवा लाख से एक लड़ावां
ताँ गोविंद सिंह नाम धरावां
सभी को दशम गुरु गोबिंद सिंह की जयंती की बधाई…
इस जग की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा,
चारों ओर मेरे दुख का है अंधेरा छाए,
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी न जाए
गुरु गोविंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई…
गुरु गोविंद सिंह जी के सदकर्म हमें हमेशा सही राह दिखाएंगे
वाहे गुरु के ज्ञान से सबके बिगड़े काम बनते चले जाएंगे
दशम गुरु गोबिंद सिंहजी की जयंती की बधाई…
वाहे गुरु! कृपा सदा रहे तेरी,
तेरी दया पर चलती जिंदगी मेरी
जब भी आए कोई मुश्किल,
आप ही दिखाएं मुझको सही मंजिल
आपको गुरु गोविंद सिंह की जयंती की शुभकामनाएं…
आशीर्वाद मिले आपको गुरु गोबिंद का
जिंदगी बने आपकी निराली
बनी रहे आप गुरु गोबिंद सिंह की कृपा
और हर घर में छाए खुशहाली
दशम गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर बहुत-बहुत बधाई…
सभी लोगों के मुंह पर आपकी हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी
तो आपके सिर पर सच्चे बादशाह गुरु गोबिंद सिंह का हाथ हो
गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं…
ये भी पढ़ें-
Guru Govind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों के लिए अनिवार्य की थी ये 5 बातें, दिया था ये नारा