- Home
- Entertainment
- Women's Day: सबसे ज्यादा हिट देने वाली 5 एक्ट्रेस, TOP पर न दीपिका पादुकोण-न करीना कपूर
Women's Day: सबसे ज्यादा हिट देने वाली 5 एक्ट्रेस, TOP पर न दीपिका पादुकोण-न करीना कपूर
8 मार्च को देश-दुनिया में महिला दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर कई छोटे-बड़े इवेंट्स का आयोजन होगा। इसी मौके पर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी। जानते हैं बॉक्स ऑफिस की क्वीन कौन हैं।

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट देने वाली हीरोइनें
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई टॉप क्लास एक्ट्रेसेस और इनमें से कईयों ने कई हिट फिल्में दी है। वुमन्स डे के मौके पर आपको टॉप 5 सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाली हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं।
5. काजोल
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में काजोल 5वें नंबर पर है। बता दें कि काजोल ने अपने करियर में 12 हिट फिल्में दी है। इनमें बाजीगर, कुछ कुछ होता है, फना, प्यार तो होना ही था, करन अर्जुन आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें... सलमान खान ने LOCK की 2027 की ईद, एक्शन-थ्रिलर से मचाएंगे गदर-शूटिंग डिटेल OUT
4. प्रियंका चोपड़ा
सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा चौथे पर नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 13 हिट मूवीज दी हैं। इनमें अंदाज, एजराज, मुझसे शादी करोगी, गुंडे, बाजीराव मस्तानी, फैशन आदि हैं।
3. करीना कपूर
करीना कपूर सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। करीना ने करीब 13 हिट फिल्में दी है। इनमें 3 इडियट्स, बजरंगी भाईजान, जब वी मेट, और कभी खुशी कभी गम, गुड न्यूज, बॉडीगार्ड, गोलमाल 3 आदि हैं।
2. दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में दीपिका पादुकोण दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने करीब 16 हिट फिल्में दी है। इनमें पठान, जवान, पद्मावत, चेन्नई एक्सप्रेस, ये जवानी है दीवानी, ओम शांति ओम, बाजीराव मस्तानी, पीकू, राम-लीला आदि शामिल हैं।
1. कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 18 हिट फिल्में दी है। इनमें टाइगर जिंदा है, धूम 3, एक था टाइगर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, नमस्ते लंदन, वेलकम, मैंने प्यार क्यों किया, सूर्यवंशी, टाइगर 3 आदि हैं।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 की टैगलाइन ने उलझाया दिमाग, आखिर क्या है 'हौसला ईधन बदला' का मतलब?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।