रियलिटी शो द 50 शुरू हो चुका है और इसमें तकरीबन 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, शो के प्रीमियर वाले दिन ही एक कंटेस्टेंट को एलिमिनेट कर दिया गया था। शो में टास्क खेले जा रहे हैं। इसी बीच एक नाइजीरियन कंटेस्टेंट लाइमलाइट में आ गया है।

कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार के नए रियलिटी शो द 50 दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। हालांकि, कुछ ऑडियंस ऐसी भी है, जिसे ये शो ज्यादा दमदार और मजेदार नहीं लग रहा है। इनका कहा है कि इसमें बिग बॉस वाला लेवल देखने को नहीं निल रहा है। वैसे, आपको बता दें कि इसका कॉन्सेप्ट बिग बॉस से एकदम डिफरेंट हैं। इसी बीच शो के एक नाइजीरियन रैपर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आखिर ये कौन है, जो ज्यादातर चुपचाप रहता है, लेकिन इसके बारे में तो बातें सामने आई है, वो वाकई चौंकाने वाली है। जानते हैं इसके बारे में डिटेल में…

कौन है द 50 का नाइजीरियन कंटेस्टेंट?

रियलिटी शो द 50 में एक साउथ अफ्रीकन कंटेस्टेंट लगातार सुर्खियां में बना हुआ है। हाल ही में इस शख्स को लेकर सपना चौधरी ने नस्लभेद कमेंट भी किया, जिससे शो में जमकर बवाल भी मचा था। इसे बाद दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिक शो में चुपचाप रहने वाला ये शख्स कौन है, जो हिंदी ही नहीं बल्कि पंजाबी और हरियाणवी भी फर्राटेदार बोल लेता है। खबरों की मानें तो इस शख्स का नाम यंग सैमी हैं। हालांकि, इनका ओरिजन नाम सैमुअल लॉयड्स मॉरिसन है। इनका जन्म नाइजीरिया में हुआ है, लेकिन ये दिल्ली के रहने वाले हैं और देसी हिप हॉप मिक्चर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने देसी हिप हॉप से संगीत की दुनिया में अच्छी खासी पहचान बना रखी है। बताया जाता है कि यंग सैमी यो यो हनी सिंह के फैन हैं और करीब 15 साल से यंग सैमी इंडियन म्यूजिक जगत में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर

View post on Instagram

रैपर यंग सैमी के काम के बारे में

रैपर यंग सैमी ने म्यूजिक की दुनिया में अपना नाम बना लिया है। वे हिंदी में भी गाने लिख चुके हैं। वे मिस्टर रैम्बो (2025), द इंट्रो (2024), इन द बिल्डिंग जैसे गानों के जरिए धमाल मचा चुके हैं। स्पॉटिफाई पर यंग सैमी के करीब 8 लाख फॉलोअर्स हैं। फायर इन द बूथ और ऑन द रडार जैसे इंटरनेशल हिप-हॉप शो में भी वे अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं।

द 50 में कौन-कौन कंटेंस्टेट्स

द 50 शो को कलर्स चैनल और ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देखा रात 9 और 10.30 बजे से देखा जा सकता है। इसमें 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, एक एलिमिनेट हो चुका है और अब 49 प्रतिभागी बचे हैं। इनके नाम है- करण पटेल, उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैसु, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह राजपूत, शाइनी दोशी, दुष्यंत कुकरेजा, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, हामिद बरकजी, डिमपाल सिंह, मैक्सटर्न, सुमैरा शेख, लवकेश कटारिया, सिवेट तोमर, नेहल चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, रजत दलाल, जाहन्वी किल्लेकर, यंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, दिग्विजय राठी, नतालिया जंजोस्जेक, खानजादी, फैज बलूच, रचित रोजा, सिद्धार्थ भारद्वाज, डिनो जेम्स, आर्या जाधाओ, सौरभ घाडगे, मनीषा रानी, आरुषि चावला, रिधिमा पंडित, श्रुतिका अर्जुन, भाव्या सिंह, तेजस्वी मदिवाड़ा और इम्मोर्टल काका।

ये भी पढ़ें... Netflix New Release: क्राइम-थ्रिलर-कॉमेडी का डबल डोज, 20 नई फिल्में-सीरीज से मचेगा तहलका