MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • VIROSH WEDDING की नई तस्वीरों ने मचाया बवाल, दूल्हा-दुल्हन संग इस शख्स को देख ठनका माथा

VIROSH WEDDING की नई तस्वीरों ने मचाया बवाल, दूल्हा-दुल्हन संग इस शख्स को देख ठनका माथा

The Wedding Of VIROSH यानी विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी 26 फ़रवरी 2026 को उदयपुर में हुई। दोनों ने सोशल मीडिया परइस बात की पुष्टि की। अब कपल की शादी की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन पर लोगों की नज़र अटक रही है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 27 2026, 01:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना की शादी की नई तस्वीरें वायरल
Image Credit : Instagram

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की नई तस्वीरें वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की कुछ तस्वीरें Unseen Friend नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है, "विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को बधाई। मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद। हमेशा आशीर्वाद।"

26
तस्वीरों में विजय-रश्मिका के साथ दिखा तीसरा शख्स
Image Credit : Instagram

तस्वीरों में विजय-रश्मिका के साथ दिखा तीसरा शख्स

इंस्टाग्राम पर आईं इन नई तस्वीरों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखा जा सकता है। दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। लेकिन दोनों के अलावा, जो तीसरा शख्स दिखाई दे रहा है, वह लोगों का ध्यान खींच रहा है। पुजारी के रूप में वही शख्स तस्वीरों में दिख रहा है, जिसने इन्हें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें : Rashmika Mandanna को क्या कहकर बुलाते हैं विजय देवरकोंडा के भाई, तेलुगु में भाभी को क्या कहते हैं?

36
रश्मिका-विजय की वेडिंग कार में भी दिखा पुजारी
Image Credit : Instagram

रश्मिका-विजय की वेडिंग कार में भी दिखा पुजारी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वायरल तस्वीरों में नज़र आ रहे शख्स को कहीं मंत्र पढ़ते देखा जा रहा है तो कहीं वह उन्हें आशीर्वाद दे रहा है। इतना ही नहीं, उस विंटेज कार में भी यह शख्स विजय और रश्मिका के साथ दिखाई दे रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन वेन्यू से विदाई ले रहे हैं।

46
वायरल तस्वीरों पर आए ऐसे कमेंट
Image Credit : Instagram

वायरल तस्वीरों पर आए ऐसे कमेंट

वायरल तस्वीरों को देख लोगों का माथा ठनक रहा है। क्योंकि ये तस्वीरें चीख-चीखकर इनके AI मेड होने की गवाही दे रही हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "शादी तो रियल है, लेकिन पुजारी AI है।" एक यूजर का कमेंट है, "प्लीज ये मत कहना है कि ये AI हैं।" एक यूजर ने लिखा, "कबाब में हड्डी।" एक यूजर का कमेंट है, "अबे मैं रियल समझा था।" एक यूजर ने लिखा, "स्क्रॉल करते-करते दिमाग कन्फ्यूज हो गया।" एक यूजर का कमेंट है, "एडिटिंग इतनी स्ट्रॉन्ग है कि रिश्तेदार भी मान गए।"

यह भी पढ़ें : VIROSH Wedding: रश्मिका मंदाना की फैमिली में कौन-कौन? विजय देवरकोंडा के ससुराल की PHOTOS

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Unseen Friend (@unseenfriend)

56
विजय देवरकोंडा ने लिखी इमोशनल पोस्ट
Image Credit : Instagram

विजय देवरकोंडा ने लिखी इमोशनल पोस्ट

विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना संग अपनी शादी की पुष्टि की। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "एक दिन मुझे उसकी बहुत कमी महसूस हुई। ऐसे जैसे अगर वो साथ होती तो मेरा दिन और बेहतर होता। जैसे सामने बैठकर खाना खाती तो हर निवाला और सुकून भरा लगता। जैसे उसके साथ वर्कआउट करता तो वो सजा नहीं, मज़ा बन जाता। जैसे कहीं भी रहूं, बस उसके होने से घर जैसा अपनापन और शांति मिल जाती। इसलिए…मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को ही अपनी पत्नी बना लिया।"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

66
रश्मिका मंदाना ने कराया पति को इंट्रोड्यूस
Image Credit : instagram

रश्मिका मंदाना ने कराया पति को इंट्रोड्यूस

रश्मिका मंदाना ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हाय माय लव्स, मिलिए मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से। उन्होंने मुझे सच्चे प्यार और सुकून का मतलब समझाया, बड़े सपने देखने का हौसला दिया और हमेशा मुझ पर भरोसा किया। उनकी वजह से मैं वो इंसान बन पाई, जैसा हमेशा बनना चाहती थी। मेरी हर खुशी, संघर्ष और उपलब्धि अब इसलिए खास है क्योंकि वो मेरे साथ हैं। उनकी पत्नी बनने को लेकर मैं बेहद उत्साहित और खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।"

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रश्मिका मंदाना
विजय देवरकोंडा
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल से छूटने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए राजपाल यादव, जल्द इन 2 बड़ी फिल्मों में दिखेगा एक्टर
Recommended image2
Thalapatthy Vijay की पत्नी संगीता कौन हैं? किस धर्म से रखती हैं ताल्लुक, कैसी है लव स्टोरी
Recommended image3
थलापति विजय की शादीशुदा जिंदगी में मचा हड़कंप, पत्नी ने फाइल किया तलाक-चौंकाने वाली है वजह
Recommended image4
VIROSH वेडिंग तस्वीरों का सोशल मीडिया पर तूफान, लाइक्स की रेस में 4 सेलिब्रिटी कपल्स ढेर
Recommended image5
VIROSH Wedding: विजय-रश्मिका की शादी में इतना सोना क्यों? ज्वैलरी ब्रांड ने खोले अंदर के राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved