वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। फिल्म के टीजर के साथ इसकी नई रिलीज डेट भी बताई गई है। डायरेक्टर डेविड धवन की इस फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। मूवी का टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं, जानते हैं क्यों…

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट को भी मेकर्स द्वारा बार-बार चेंज किया जा रहा है। हालांकि, मंगलवार को मूवी का टीजर शेयर कर इसकी न्यू रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है। बता दें कि वरुण की फिल्म का टीजर लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया। कईयों ने इसे रिलीज से पहले ही फ्लॉप और डिजास्टर बता दिया है। फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन है।

क्या है फिल्म है जवानी तो इश्क होना है के टीजर में

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का टीजर आखिरकार सामने आ गया है। इसके टीजर में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े का इंट्रोडक्शन काफी मजेदार अंदाज में किया गया है। टीजर के शुरुआत में दो बच्चे अपने मम्मी-पापा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से अपने पापा और मम्मी के बारे में पूछते हैं। फिर दोनों को शक होता है कि कहीं उनके मम्मी-पापा एक ही तो नहीं हैं। इसके बाद वरुण, मृणाल और पूजा को ग्लैमरस अंदाज में दिखाया जाता है। 1.07 मिनट के इस टीजर के शुरुआत में जो बच्चों का किरदार दिखाया है, उसे एआई के जरिए डेवलप किया गया है, जो देखने वालो को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोग इसे देखकर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि ये फिल्म नहीं चलेगी। कुछ ने इसे गोविंदा की फिल्म सैंडविच का रीमेक बता डाला।

ये भी पढ़ें... Janhvi Kapoor Glam Look: बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, इयरिंग्स की कीमत उड़ाएगी होश

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का टीजर देख क्या बोले लोग

वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का टीजर ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने टीजर वीडियो शेयर कर लिखा- वरुण धवन-मृणाल ठाकुर-पूजा हेगड़े: 'है जवानी तो इश्क होना है' का पहला लुक जारी - 22 मई 2026 को रिलीज... पेश है दिल को छू लेने वाली, जनहितकारी फिल्म #HaiJawaniTohIshqHonaHai का पहला लुक, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड में हैं। टीजर देखकर रक्षित सरकार नाम के यूजर ने लिखा- क्या होगा तुम लोगों का एआई के साथ भी। संजय अग्रवाल नाम के यूजर ने लिखा- गोविंदा सर की सैंडविच मूवी का रीमेक हैं। फहीम अंसारी नाम के यूजर ने लिखा- एआई से बच्चों के सीन्स बनाए हैं। देव नाम के यूजर ने लिखा- ऑल टाइम डिजास्टर लोडिंग। प्रदीप राठौर नाम के यूजर ने लिखा- सैंडविच का रीमेक है भाई, गोविंदा सर से कुछ अलग करो ना हो पाएगा उनके जैसा। अमित मांझी नाम के यूजर ने लिखा- कौन देखेगा इसे। सूजर नेगी नाम के यूजर ने लिखा- ये फिल्म गोविंदा की सैंडविच फिल्म का रीमिक्स लग रहा है मुझे। अरुण नाम के यूजर ने लिखा- कितना रीमेक करोंगे, एक और फ्लॉप आ रही है। राहुल शर्मा नाम के यूजर ने लिखा- साजन चले ससुराल रीमेक लग रहा डेविड धवन सर कुछ नया बनाया करो। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

YouTube video player

वरुण धवन और उनके पिता की जोड़ी फिर साथ

फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की बात करें तो एक बार फिर वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन की जोड़ी साथ नजर आएंगी। दोनों ने इससे पहले मैं तेरा हीरो और जुड़वा 2 जैसी हिट फिल्में दी हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय हैं। पहले ये फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे समय से पहले ही रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म अब 22 मई को सिनेमाघरों में आएगी।

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Advance Booking शुरू, सेंसर बोर्ड ने 10 मिनट छोटी की अक्षय कुमार की मूवी