MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • कौन हैं Dipika Kakar के पति शोएब इब्राहिम और क्या करते हैं? यहां जानें सबकुछ

कौन हैं Dipika Kakar के पति शोएब इब्राहिम और क्या करते हैं? यहां जानें सबकुछ

Dipika Kakar Husband Shoaib Ibrahim: टीवी की सिमर के नाम से फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ सेकंड स्टेज लीवर कैंसर से जूझ रही हैं। इसी बीच आइए जानते हैं उनके पति शोएब इब्राहिम के बारे हैं में, कि वो क्या करते हैं।

Rakhee Jhawar | Published : May 28 2025, 01:49 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : instagram

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को सेकंड स्टेज लीवर कैंसर का पता चला है। उन्होंने खुद अपनी इस घातक बीमारी के बारे में बताया। आइए, इस मौके पर उनके पति शोएब इब्राहम के बारे में जानते हैं। 

27
Asianet Image
Image Credit : instagram

37 साल के शोएब इब्राहिम का जन्म भोपाल, मप्र में हुआ। उन्होंने यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। मॉडलिंग के साथ उन्हें एक्टिंग में भी दिलचस्पी थी।

Related Articles

Dipika Kakar ने किया 22 TV शोज में काम, सिर्फ 4 में दिखीं लीड रोल में
Dipika Kakar ने किया 22 TV शोज में काम, सिर्फ 4 में दिखीं लीड रोल में
कौन हैं Dipika Kakar Ibrahim, जिन्हें हुआ सेकंड स्टेज लीवर कैंसर?
कौन हैं Dipika Kakar Ibrahim, जिन्हें हुआ सेकंड स्टेज लीवर कैंसर?
37
Asianet Image
Image Credit : instagram

शोएब इब्राहिम एक्टिंग में किस्मत आजमाने मुंबई आ गए। यहां उन्होंने कई महीनों तक टीवी शोज के लिए ऑडिशन दिए, लेकिन हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगी।

47
Asianet Image
Image Credit : instagram

काफी मेहनत-मशक्कत करने के बाद शोएब इब्राहिम की किस्मत चमकी और उन्हें इमेजिन टीवी के शो रहना है तेरी पलकों की छांव में लीड रोल मिला। ये शो 2009 में आया था।

57
Asianet Image
Image Credit : instagram

2011 में शोएब इब्राहिम को टीवी शो ससुराल सिमर का में लीड रोल ऑफर हुआ। इस शो में उनके अपोजिट लीड रोल में दीपिका कक्कड़ थी। शोएब को इस शो से जमकर पॉपुलैरिटी मिली।

67
Asianet Image
Image Credit : instagram

शोएब इब्राहिम ने 3 साल ससुराल सिमर का शो में काम किया। फिर उन्होंने खुद को और ज्यादा ग्रूम करने के लिए 3 साल का ब्रेक लिया। उन्होंने 2017 में कोई लौट के आया है शो से कमबैक किया। इस शो में उन्होंने डबल रोल प्ले किया।

77
Asianet Image
Image Credit : instagram

शोएब इब्राहिम ने जीत कई तो पिया मोरे, इश्क मैं मरजावां, अंजूनी जैसी टीवी सीरियलों में काम किया। वे कुमकुम भाग्या, इश्क सुबान अल्लाह जैसे शोज में कैमियो रोल किया। वे 2019 में आई फिल्म बटालियन 609 में भी नजर आए।

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। इन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही हैं। Read More...
दीपिका कक्कड़
शोएब इब्राहिम
बॉलीवुड समाचार
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories