Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला को उनके परिवार और पति पराग त्यागी ने आखिरी विदाई दी। रविवार को शमशान घाट से अस्थियों को लेकर उन्हें समुंदर में विसर्जित किया गया। पत्नी की अस्थियों को गले लगाकर पति पराग फूट-फूटकर रोए।

Shefali Jariwala Ashes Immersed In Sea: कांटा लगा गर्ल यानी शेफाली जरीवाला की 27 जून को अचानक मौत हो गई थी। इस खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। शनिवार को शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, रविवार को शेफाली का पूरा परिवार उनकी अस्थियां इकट्ठा करने श्मशान भूमि पहुंचा। अस्थियां इकट्ठा करने से पहले शेफाली के लिए पूजा की गई। पति पराग त्यागी, शेफाली की अस्थियां इकट्ठा करने के बाद उन्हें सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोते नजर आए। इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पराग पत्नी शेफाली की अस्थियों का विसर्जन करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शेफाली की फैमिली भी पराग के साथ नजर आ रही है। वायरल वीडियोज पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

कब हुआ था शेफाली जरीवाला का निधन

आपको बता दें कि शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून यानी शुक्रवार को हुआ था। बताया जा रहा है कि उनके घर पूजा थी और उन्होंने उपवास रखा था। व्रत रखने के बावजूद शेफाली ने एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया। हालांकि, रात करीब 10 से 11 के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो कांपने लगी। शेफाली के पति उन्हें बेहोशी की हालत में पास के अस्पताल लेकर गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। शेफाली की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में कुल 8 लोगों के बयान भी दर्ज किए गए है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शेफाली की मौत का कारण मेडिकल रीजन बताया जा रहा है।

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

शेफाली जरीवाला का अस्थियां समुंदर में विसर्जित

शेफाली जरीवाला का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया था। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। शेफाली के जाने के गम में कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। वहीं, रविवार को घरवाले उनकी अस्थियां एकत्रित करने शमशान घाट पहुंचे थे और उन्हें समुंदर में विसर्जित किया गया। इससे जुड़े वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि शेफाली के पति पराग त्यागी फूट-फूटकर रो रहे हैं। वीडियो पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं एक ने लिखा- बहुत दुख होता है जब अपने ही अपनों से बिछड़ जाते हैं। एक अन्य ने लिखा- आखिर कितना स्ट्रॉन्गहो सकता हैं कोई, कितना दर्द होता हैं, वो तो उसकी जिंदगी थी। एक ने लिखा- पता नहीं सबको ये महसूस हुआ कि नहीं पर पराग जी की हालत ठीक नहीं है, जो इंसान ऐसे वक्त में एकदम शांत दिखे तो समझ जाओ कि उसको अकेले मत रहने दो। भगवान पराग जी को हिम्मत देना।