MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • गुफा जैसा किचन और बाथरूम में तुर्की हमाम, ऐसा होगा Bigg Boss 18 का INSIDE HOUSE

गुफा जैसा किचन और बाथरूम में तुर्की हमाम, ऐसा होगा Bigg Boss 18 का INSIDE HOUSE

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान का बिग बॉस 18 का प्रीमियर रविवार 6 अक्टूबर को होने जा रहा है। प्रीमियर रात 9 बजे कलर्स चैनल पर लाइव होगा। शो के प्रीमियर से पहले बिग बॉस सीजन 18 के घर की कुछ नई इनसाइड फोटोज सामने आई है। नीचे देखें फोटोज... 

3 Min read
Rakhee Jhawar
Published : Oct 06 2024, 09:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image
Image Credit : twitter

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 18 शुरू होने जा रहा है। शो का ग्रैंड प्रीमियर रविवार 6 अक्टूबर रात 9 बजे होगा, जिसे कलर्स चैनल के साथ जियो सिनेमा पर भी देखा जा सकेगा।

211
Asianet Image
Image Credit : twitter

बिग बॉस 18 के शुरू होने से पहले सलमान खान के शो के घर की कुछ नई इनसाइड फोटोज सामने आई हैं। इस बार बिग बॉस के घर को इंडियन पैटर्न पर डिजाइन किया गया है।

311
Asianet Image
Image Credit : twitter

बिग बॉस 18 के घर को इस बार खास तरीके के डिजाइन किया गया है। इसमें इस बार गुफा, किला, जंगल और एक हम्माम भी देखने मिलेगा।

411
Asianet Image
Image Credit : twitter

बिग बॉस 18 में इस बार घर में सीक्रेट एंट्री गेट, छुपे हुए दरवाजे और कैमरे हैं। इसमें कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो आसानी से दिखाई नहीं देंगी।

511
Asianet Image
Image Credit : twitter

बिग बॉस 18 के घर में लिविंग रूम शहरी और मिट्टी का एक संयोजन है और एक बार फिर सीटिंग एरिया को एक कोने में रखा गया है, जिसके सेंटर में एक विशाल डाइनिंग टेबल है।

611
Asianet Image
Image Credit : twitter

किचन को एक गुफा की तरह डिजाइन किया गया है, जबकि बेडरूम एरिया किसी किले की यात्रा का अहसास देगा। जेल भी बिग बॉस 18 के घर का एक दिलचस्प हिस्सा है।

711
Asianet Image
Image Credit : twitter

जैसे ही बिग बॉस 18 के घर के गार्डन एरिया में प्रवेश करेंगे, वहां विशाल खंभे और एक रास्ता घर के प्रवेश द्वार की ओर जाएगा, जो न केवल ध्यान खींचता है बल्कि जगह को विभाजित भी करता है।

811
Asianet Image
Image Credit : twitter

बिग बॉस 18 में बाथरूम की थीम तुर्की हम्माम से प्रेरित है, जिसके एंट्री गेट पर एक विशाल ट्रोजन हॉर्स है, जिसमें बैठने के लिए जगह है। इस पर बैठकर घर का पूरी व्यू दिखाई देगा।

911
Asianet Image
Image Credit : twitter

हर बार की तरह इस बार बिग बॉस 18 का घर काफी शानदार और आलीशान है। इस घर को डिजाइन करने में 45 दिन लगे और करीब 200 लोगों ने इसपर रात-दिन काम किया।

1011
Asianet Image
Image Credit : twitter

बिग बॉस 18 के घर की थीम पर बात करते हुए आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने कहा- इस साल हमने कुछ भारतीय करने का फैसला किया क्योंकि यह लंबे समय से नहीं किया गया है। क्रिएटिव टीम इस बार घर की डिजाइन को एक अलग लेवल पर ले जाना चाहती थी।

1111
Asianet Image
Image Credit : twitter

बिग बॉस 18 की थीम इस बार टाइम का तांडव है। बिग बॉस के घर में इस बार 107 कैमरों के साथ एक गुफा होटल भी है। शो को 24 घंटे जियो सिनेमा पर लाइव देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें…

रेखा के लिए काली रात बनी थी वो डिनर डेट, फंस थी जया बच्चन की खौफनाक साजिश में

बेस्ट फ्रेंड को दिया धोखा, चुराया सहेली का BF और कर ली शादी, कौन है ये हसीना

Rakhee Jhawar
About the Author
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव। Read More...
सलमान खान
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved