Ram Kapoor Flaunt Toned Body: टीवी एक्टर राम कपूर काफी दिनों से अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते कुछ फोटोज शेयर की हैं।

Ram Kapoor Flaunt Toned Body In New Photos: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो कसम से और बड़े अच्छे लगते है में नजर आ चुके राम कपूर पिछले काफी समय से अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो राम कपूर ने अपना करीब 55 किलो वजन कम किया है। वे अक्सर अपनी फिट और टोन्ड बॉडी फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने कुछ और नई फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी फोटोज वायरल होते ही लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये डरावना दिख रहा है, वहीं, किसी ने कहा- ये तो गोलू मोलू ही अच्छा था।

राम कपूर की नई फोटोज देख चौंके फैन्स

राम कपूर ने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर जो नई फोटोज शेयर की है, उसे देखकर लोगों को जोरदार झटका लगा। फोटोज देखकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। सामने आई फोटोज में वे टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाए दिख रहे हैं। एक ने लिखा- ये कितना डरावना दिख रहा है। एक अन्य बोला- इसका मोबाइल छीन लो ताकि ये अपनी फोटोज शेयर ना कर सके। एक ने लिखा- और ज्यादा बूढ़ा दिख रहा है। एक बोला- हमको तो वो राम कपूर ही पसंद है गोल-मटोल। एक बोला- पागल जैसा दिख रहा है। एक बोला- करन जौहर का भाई लग रहा है। एक बोला- बीमार हो गया है, पागल इतनी डाइट भी मत कर कि बूढ़ा दिखने लगे। एक ने मजे लेते हुए लिखा- हॉरर मूवी में गोस्ट का रोल मिल जाएगा अब इसे। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

140 किलो के थे राम कपूर

आपको बता दें कि एक्टर राम कपूर का वजन एक वक्त 140 किलो था। इसी वजन के साथ उन्होंने कई टीवी शोज किए और वे सुपरहिट भी रहे। वे टीवी के काफी पॉपुलर एक्टर रहे हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना वजन कम करने की सोची। राम कपूर ने कुछ साल पहले अपनी वेट लॉस जर्नी इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी। राम ने बताया था कि 18 महीनों में उन्होंने 55 किलो वजन कम किया था। इसके लिए उन्होंने दवा या सर्जरी का सहारा नहीं किया था। उन्होंने बताया था कि वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा डाइट पर ध्यान दिया। राम कपूर ने अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और फैट को शामिल किया। उन्होंने अंडे, दाल, दही, नॉनवेज, नट्स, चावल, फल, सब्जियां, साबुत अनाज खाएं। इसी से उनका वजन कंट्रोल हुआ। उन्होंने धीरे-धीरे एक्सरसाइज करके अपनी फिजिकल स्ट्रेंथ को भी बढ़ाया।

राम कपूर वर्कफ्रंट

राम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब वे टीवी की जगह फिल्मों और वेब सीरीज में ज्यादा नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल न्याय से की थी। फिर ने हिना, संघर्ष और कविता में नजर आए। फैमिली ड्रामा घर एक मंदिर से उन्हें पहचान मिली। एकता कपूर के टीवी शो कसम से से राम कपूर घर-घर में छा गए। इसके बाद वे साक्षी तवंर के साथ शो बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आए। ये शो टीवी के सबसे हिट शोज में से एक है। टीवी के साथ ही उन्होंने फिल्मों में भी काम करना शुरू किया। वे मानसून वेडिंग, देविका, गोलमाल रिटर्न्स, उड़ान, एजेंट विनोद, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हमशक्ल, लक्ष्मी, कुछ कुछ लोचा है जैसी फिल्मों में नजर आए।