क्या आपको याद हैं 'कसम से' के सितारे? देखिए 19 साल बाद अब कैसे दिखते हैं
'कसम से' को लोगों ने पसंद किया था। इस शो में प्राची देसाई से लेकर राम कपूर तक लीड रोल में नजर आए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि इतने सालों में इन स्टार्स का लुक कितना बदल गया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

कब शुरू हुआ था शो ?
साल 2006 में आया शो 'कसम से' को लोगों ने पसंद किया था। यह शो साल 2009 में ऑफ एयर हुआ था। इस सीरीज में आपको शो की स्टार कास्ट की देन एंड नाउ फोटोज दिखा रहे हैं।
प्राची देसाई
'कसम से' में प्राची देसाई ने बानी वालिया का किरदार निभाया था। इतने सालों बाद अब उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। इस शो के जरिए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। वहीं इस शो के बाद उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
राम कपूर
राम कपूर ने शो में जय उदय वालिया की भूमिका निभाई थी। यह शो 19 साल पहले ऑनएयर हुआ था। इतने सालों में उनका पूरी तरह से बदल गया है। राम कपूर को बचपन से एक्टिंग काफी शौक था। इस वजह से उन्होंने अमेरिका जाकर इसकी प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और फिर साल 1997 में आए टीवी शो न्याय से अपने करियर की शुरुआत की।
रोशनी चोपड़ा
रोशनी चोपड़ा ने शो में बानी यानी प्राची देसाई की छोटी बहन पिया दीक्षित का रोल निभाया था। रोशनी को अपने करियर की असली पहचान 'कसम से' से ही मिली थी। इसके बाद उन्होंने इंडियाज गॉट टैलेंट और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा जैसे शोज में देखा गया।
अरुणिमा शर्मा
अरुणिमा शर्मा ने शो में बानी की सबसे छोटी बहन रानो दीक्षित की भूमिका निभाई थी। हालांकि, इस शो के बाद अरुणिमा शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली और अब वो लाइमलाइट से दूर जिंदगी जी रही हैं।
अश्विनी कालसेकर
अश्विनी कालसेकर ने शो में विलेन जिज्ञासा का किरदार निभाया था। इस शो में लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। इतने सालों में वो काफी बदल दई हैं।
नमन
'कसम से' में नमन ने पुष्कर शुक्ला का रोल निभाया था। नमन को 'कसम से' से ही टीवी पर पहचान मिली थी। इसके बाद वो कसौटी जिंदगी की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहे न कहे, जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। इतने सालों में उन्हें पहचानने में काफी मुश्किल होगी।
सिद्धार्थ वासुदेव
सिद्धार्थ वासुदेव टीवी शो 'कसम से' में रणबीर बाली के रोल में नजर आए थे। इस शो में वो विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस शो के अलावा वो ससुराल सिमर का, झांसी की रानी, मधुबाला जैसे हिट शोज में नजर आ चुके हैं। इतने सालों में उनका लुक काफी बदल गया है।