वो 4 टीवी शो जिसने पंकज कपूर को बनाया ग्रेट एक्टर, क्या देखें हैं आपने
जन्मदिन मुबारक हो पंकज कपूर! करमचंद से लेकर ऑफिस ऑफिस तक, उनके चर्चित टीवी किरदारों को याद करते हुए। उनके बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों को हमेशा मंत्रमुग्ध किया है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
Pankaj Kapur Birthday: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के पिता औऱ सीनियर एक्टर पंकज कपूर 29 मई को अपना 71 वां बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे। 29 मई 1954 को पंजाब के लुधियाना में जन्मे पंकज अपनी एक्टिंग के साथ कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं।
पंकज कपूर शानदार अभिनेता हैं। यहां हम उन चार टीवी सीरियल के बारे में आपको बता रहे हैं जो उनकी बेमिसाल अदाकारी की वजह से हिट हुए।
1. करमचंद (1985)
किरदार-: करमचंद, हर समय गाजर चबाने वाला प्रायवेट जासूस।
दूरदर्शन के जमाने में जो पहले सुपरहिट जासूसी धारावाहिक थे, उसमें करमचंद को भी शामिल किया जाता है। पंकज कपूर और सुष्मिता मुखर्जी (किटी) की जोड़ी खूब पॉप्युलर हुई थी। इसमें पंकज का किटी को "शटअप" कहने का अंदाज आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।
2. नीम का पेड़ (1991)
किरदार-: बुद्धदेव, एक फ्रीडम फाइइटर जो गुलामी और सामाजिक कुरीतियों के साथ जीने के लिए विवश है।
नीम का पेड़ शो में पंकज कपूर ने बंधुआ मजदूर "बुधई राम" की भूमिका निभाई थी। जो मुस्लिम ज़मींदार की गुलामी करता है। इसमें पंकज कपूर का भावपूर्ण अभिनय देखने को मिला था।
3. जबान संभालके (1993-1994)
किरदार- पंकज कपूर और साथियों का कॉमेडी शो।
जबान संभालके शो हास्य व्यंग्य डेली सोप था। पंकज ने डिफरेंट टाइप के छोटे-छोटे अलग- अलग किरदारों में जान फूंक दी थी।
4. ऑफिस ऑफिस (2001)
किरदार-: मुसद्दीलाल, सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाता एक आदमी जो नौकरशाही से परेशान है।
पंकज कपूर ने मुसद्दीलाल की भूमिका निभाई थी। जो अक्सर कभी बिजली बिल, नगर निगम, कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगता है। लेकिन रिश्वत ना देने की वजह से उसके काम अटके रहते हैं।