MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • देख रहे हो विनोद! 'पंचायत 3' का फर्स्ट लुक, क्या सचिव अभिषेक त्रिपाठी ने छोड़ा फुलेरा गांव?

देख रहे हो विनोद! 'पंचायत 3' का फर्स्ट लुक, क्या सचिव अभिषेक त्रिपाठी ने छोड़ा फुलेरा गांव?

एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन जल्दी ही वेबकास्ट होगा। इस सीरीज से मुख्य अभिनेता जीतेन्द्र कुमार का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। एक बार फिर सचिव अभिषेक त्रिपाठी के रोल से वे दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे।

Gagan Gurjar | Published : Dec 09 2023, 09:03 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Instagram

सीरीज के OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने शनिवार को फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें जीतेन्द्र कुमार को मोटर साइकिल पर सवार देखा जा सकता है। उनके कंधे पर बैग है। हालांकि, यह क्लियर नहीं है कि वे फुलेरा गांव छोड़कर जा रहे हैं या गांव में आ रहे हैं।

25
Asianet Image
Image Credit : Instagram

सीरीज के एक अन्य पोस्टर में प्रहलाद यानी फैसल मलिक, भूषण यानी दुर्गेश कुमार और विनोद यानी अशोक पाठक को एक बैंच पर बैठे देखा जा सकता है। उनके पीछे दीवार पर स्लोगन, ‘ठोकर लगती है तो दर्द होता है। तभी मनुष्य सीख पाता है।’ लिखा है।

35
Asianet Image
Image Credit : Instagram

प्राइम वीडियो ने पोस्टर शेयर करते हुए इनके कैप्शन में लिखा है, "हम जानते हैं कि आपसे इंतज़ार बर्दाश्त नहीं हो रहा। इसलिए हम आपके लिए सेट से कुछ लेकर आए हैं।"

45
Asianet Image
Image Credit : Instagram

हाल ही में 'पंचायत' में मंजू देवी का रोल करने वाली नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया था और ऐलान किया था कि इसके तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वीडियो में पूरी टीम काफी एक्साइटेड नजर आ रही थी। शूटिंग पूरी होने पर पूरी स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स को सेट पर केक काटते देखा गया था।

55
Asianet Image
Image Credit : Instagram

वेब सीरीज पंचायत को हाल ही में गोवा में हुए 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया यानी IFFI में बेस्ट वेब सीरीज का खिताब दिया गया था। खास बात यह है कि फिल्म फेस्टिवल में OTT अवॉर्ड्स पहली बार दिए गए थे।

और पढ़ें…

दावा: रिश्ता टूटने की ख़बरों के बीच अमिताभ ने ऐश्वर्या को अनफॉलो किया

2023 में 11 फिल्मों का मुनाफा सबसे ज्यादा, SRK की मूवी टॉप 7 में नहीं

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories