- Home
- Entertainment
- TV
- OTT Dhamaka: सस्पेंस-थ्रिलर-रोमांस का लगेगा तगड़ा, इस वीक देखें 8 फिल्म-वेब सीरिज
OTT Dhamaka: सस्पेंस-थ्रिलर-रोमांस का लगेगा तगड़ा, इस वीक देखें 8 फिल्म-वेब सीरिज
OTT Release This Week: ये हफ्ता यानी 16 से 21 जून के बीच काफी मजेदार होने वाला है। इस वीक ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर सस्पेंस-थ्रिलर के साथ रोमांटिक फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेगी। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
1. वेब सीरीज वी वेयर लायर्स को अमेजन प्राइम वीडियो पर 18 जून से स्ट्रीम किया जा रहा है। इस वेब सीरीज को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में देखा जा सकेगा।
2. करन जौहर का रियलिटी शो द ट्रैटर्स का अगला एपिसोड यानी चौथा एपिसोड 19 जून को देखने मिलेगा। अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाले शो के पिछले एपिसोड में राज कुंद्रा को तब एलिमिनेट किया गया जब अपूर्वा मुखीजा ने उन्हें देशद्रोही बताया।
3. दिलजीत दोसांझ, बनिता संधू, बोमन ईरानी की फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल भी मजेदार ट्विस्ट लेकर आ रहे है। इसे जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म को 20 जून से देखा जा सकता है।
4. वेब सीरीज केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसे 20 जून से देखा जा सकता है। इसका पहला सीजन काफी धमाकेदार रहा था।
5. इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। देशभक्त से सजी ये फिल्म 20 जून से स्ट्रीम होगी। इसमें इमरान के साथ सई ताम्हणकर और जोया हुसैन है।
6. फिल्म प्रिंस एंड फैमिली जी5 पर 20 जून से देख सकेंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी फैमिली पर बेस्ड है, जिसमें बड़े बेटे की पर्सनल लाइफ काफी डिस्टर्ब है।
7. ओटीटी सन नेक्स्ट पर फिल्म जिन्न द पेट 20 जून से स्ट्रीम होगी। ये फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो जिन्न को पकड़ना चाहता है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
8. कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर के साथ नवजोत सिंह सिद्धू दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। शो 21 जून से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।