MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • 'इंडियन आइडल' की पूर्व होस्ट ने खोला शो का काला चिट्ठा, बताया आखिर क्यों छठे सीजन के बाद बना ली दूरी

'इंडियन आइडल' की पूर्व होस्ट ने खोला शो का काला चिट्ठा, बताया आखिर क्यों छठे सीजन के बाद बना ली दूरी

एंटरटेनमेंट डेस्क. मिनी माथुर (Mini Mathur) TV की पॉपुलर होस्ट रही हैं और उन्होंने 'इंडियन आइडल' जैसे रियलिटी शोज की कमान संभाली है। उन्होंने 'इंडियन आइडल' का पहला, दूसरा, तीसरा और छठा सीजन होस्ट किया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने इससे किनारा कर लिया।

Gagan Gurjar | Updated : Apr 08 2023, 10:32 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Social Media

अब एक बातचीत में मिनी ने यह शो छोड़ने के पीछे की वजह बताई है। उनकी मानें तो उन्हें यह शो रियलिटी की बजाय बनावटी ज्यादा लगने लगा था।

27
Asianet Image
Image Credit : Social Media

मिनी के मुताबिक़, 'इंडियन आइडल' के साथ ज्यादा समय तक बने रहने के बाद उन्हें अहसास हुआ था कि कैसे यहां दर्शकों के लिए मोमेंट्स क्रिएट किए जा रहे हैं। मिनी ने एक कंटेस्टेंट का उदाहरण दिया, जो अपने फैमिली मेंबर को शो पर देखकर सरप्राइज रह गया था।

37
Asianet Image
Image Credit : Social Media

मिनी ने यह भी बताया कि बाद में प्रोड्यूसर्स ने उन्हें दिग्गज एक्टर धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के बीच मोमेंट क्रिएट करने के लिए कहा गया था, जो कि शो पर स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे। मिनी ने यह खुलासा भी किया कि शुरुआत में वे शो और इसके कंटेस्टेंट्स के साथ काफी इन्वॉल्व रही थीं। वे उनके साथ वक्त भी बिताती थीं।

47
Asianet Image
Image Credit : Social Media

मिनी ने सायरस ब्रोचा के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, "मैंने हर इंसान के साथ वक्त बिताया। यहां तक कि जब कैमरा रोल होना बंद हो जाता था, तब भी मेरे चेहरे पर मुस्कराहट रहती थी। वे घर आते थे और डिनर करते थे। मैं उनके साथ घंटों बैठती थी।"

57
Asianet Image
Image Credit : Social Media

मिनी कहती हैं, "जब मुझे अहसास हुआ कि अब इसमें रियलिटी नहीं बची तो मैंने यह शो छोड़ दिया। इसके बाद सिर्फ यह पैसे का सवाल रह गया, लेकिन अब तक पतिदेव पैसा कमाने लगे थे। मैं रियलिटी के कंस्ट्रक्टेड होने की सराहना नहीं करती हूं।"

67
Asianet Image
Image Credit : Social Media

मिनी माथुर की शादी 'एक था टाइगर', 'बजरंगी भाईजान' और '83' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर कबीर खान से शादी की थी। वे दो बच्चों की मां हैं। उनके बेटे का नाम विवान और बेटी का नाम सैराह है।

77
Asianet Image
Image Credit : Social Media

मिनी माथुर को पिछली बार अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज में 'माइंड द मल्होत्राज' में दिखाई दी थीं, 2019 से 2022 के बीच वेबकास्ट हुई थी।

और पढ़ें…

पापा बनने वाले हैं वरुण धवन? पत्नी नताशा दलाल के साथ फर्टिलिटी सेंटर के बाहर नजर आए

VIDEO में देखें ट्रैडमिल पर कैसे सरपट दौड़े 66 साल के अनिल कपूर, फिटनेस देखकर हर कोई रह गया हैरान

डेढ़ साल की बेटी के साथ हुई ऐसी हरकत कि सहम गईं प्रिटी जिंटा, एक्ट्रेस ने शेयर किया डरावना अनुभव

VIDEO में देखें पीएम मोदी से डिग्री मांगने वालों पर कैसे भड़कीं अनुपम खेर की मां, बोलीं- वो तुम जैसे 10 लोगों को पढ़ा देगा

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories