अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति 17 की पॉपुलैरिटी घर-घर में है। शो में डिफरेंट फील्ड के कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाने आते हैं और हॉटसीट पर बैठते हैं। इस बीच शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैन्स बहुत एक्साइटेड हो रहे हैं।
टीवी का सबसे फेमस गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 17 की पॉपुलैरिटी घर-घर में देखने को मिल रही है। हर उम्र के लोग इस शो के दीवाने हैं और सोमवार से लेकर शुक्रवार तक इसे पूरी तल्लीनता से देखते हैं। शो में कई प्रतिभागी ऐसे भी आते हैं, जिनकी कहानी होस्ट अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं। वहीं, वे खुद से भी जुड़े कुछ किस्से -कहानियां सुनाते हैं। मेकर्स दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो के अपकमिंग एपिसोड से जुड़े कुछ प्रोमोज भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच शो से जुड़ा एक धमाकेदार प्रोमो सामने आया है।
क्या है कौन बनेगा करोड़पति 17 के न्यू प्रोमो वीडियो में
कौन बनेगा करोड़पति 17 के मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है। ये प्रोमो अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल से जुड़ा है। बिग बी का जन्मदिन 10 अक्टूबर को आता है और इस मौके पर जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर के साथ शो की हॉटसीट पर बैठने आ रहे हैं। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो शेयर किया है। इसमें देख सकते हैं कि बिग बी बर्थडे का केक काट रहे हैं और फरहान उन्हें केक खिला रहे हैं। वे गीतकार-राइटर जावेद साहब से भी हाथ मिलाते दिख रहे हैं। इसके बाद बिग बी अपनी फिल्म जंजीर का एक डायलॉग बोलते दिख रहे हैं, जो 1973 में आई थी। वे बोलते हैं - जब तक बैठने के लिए ना कहा जाए शराफत से खड़े रहो, ये पुलिस स्टेशन है, तुम्हारे बाप का घर नहीं। डायलॉग सुनते ही जावेद साहब खुश हो जाते हैं और फरहान ताली बजाने लगते हैं। इसके अलावा शो में मौजूद दर्शक भी काफी उत्साहित नजर आते हैं। प्रोमो पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये एपिसोड शुक्रवार 10 अक्टूबर को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... KBC 17 में पोरबंदर की Jigna Mokaria के जज्बे की कहानी सुन अमिताभ बच्चन भी हैरान
अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर के बारे में
जंजीर एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण प्रकाश मेहरा ने किया था और इसकी पटकथा सलीम-जावेद ने लिखी थी। इस फिल्म में जया भादुड़ी, प्राण, अजीत खान और बिंदु लीड रोल में थे। जंजीर सलीम खान, जावेद अख्तर और बिग बी की कई फिल्मों में से पहली हिट थी। 90 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने 17.46 करोड़ का कलेक्शन किया था। जंजीर के बाद सलीम-जावेद ने अमिताभ बच्चन को लेकर अपनी कई फिल्मों की कहानी लिखी और ये ब्लॉकस्टरक साबित हुईं। इसमें दीवार, मजबूर, शोले, त्रिशूल, डॉन, काला पत्थर, शान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। बता दें कि फिल्म जंजीर का 2013 में रीमेक भी बनाया गया था, जिसमें साउथ एक्टर राम चरण, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त और प्रकाश राज लीड रोल थे। ये फिल्म डिजास्टर रही थी।
ये भी पढ़ें... सोने के व्यापारी ने बताए कम उम्र में शादी के 4 फायदे, सुनते ही अमिताभ बच्चन की बोलती बंद
