Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Hina Khan Wedding: हमेशा के लिए BF रॉकी जायसवाल की हुईं हिना खान, देखें शादी की PHOTOS

Hina Khan Wedding: हमेशा के लिए BF रॉकी जायसवाल की हुईं हिना खान, देखें शादी की PHOTOS

ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ चुकीं हिना खान ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। 37 साल की हिना ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की है। इसके साथ उन्होंने शादी की ढेर सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं…

Gagan Gurjar | Updated : Jun 04 2025, 07:22 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : Instagram

हिना खान ने वेडिंग फोटो शेयर करते हुए ख़ुशी जाहिर की और लिखा है, “दो अलग-अलग दुनिया से...हमने प्यार का यूनिवर्स बनाया। हमारा मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे जिंदगी भर चलने वाला का बंधन बना।”

28
Asianet Image
Image Credit : Instagram

हिना ने आगे लिखा है, “हम अपना घर, अपनी रोशनी, अपनी उम्मीदें हैं और साथ मिलकर हर मुश्किल को पार करते हैं। आज हमारा मिलन हमशा के लिए प्यार और क़ानून में सील हो गया।”

38
Asianet Image
Image Credit : Instagram

कैप्शन के अंत में हिना खान ने अपने फैन्स से शुभकामनाए और आशीर्वाद की गुजारिश की। वे लिखती हैं, “पति-पत्नी के रूप में हमें अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दें।”

48
Asianet Image
Image Credit : Instagram

हिना खान की तस्वीरें देखने के बाद उनके दोस्त और फैन्स उन्हें भर-भर कर बधाई दे रहे हैं। मसलन, एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने लिखा है, "साथ में हमेशा खुशियां मिलें।" देबिना बनर्जी ने लिखा, "बधाई हो डार्लिंग।"

58
Asianet Image
Image Credit : Instagram

मलाइका अरोड़ा ने दुल्हन बनीं हिना खान की खूबसूरती की तारीफ़ करते हुए लिखा, "बेहद खूबसूरत। बधाई हो। तुम सभी प्यार और खुशियां डिजर्व करती हो।" एक यूजर ने लिखा है, "चलो खुश रहो।"

68
Asianet Image
Image Credit : Instagram

हिना खान ने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई आपल ग्रीन साड़ी पहनी, जिसमें सोने और चांदी के धागों से सदियों पुरानी कलाकृतियां बनाई गई थीं। इस साड़ी में हलके लाल रंग की बॉर्डर थी, जिस पर धागे का काम, जरदोजी की कढ़ाई देखी जा सकती थी।

78
Asianet Image
Image Credit : Instagram

हिना के आउटफिट में घूंघट भी बेहद खास था। बात हिना के पति रॉकी जायसवाल के आउटफिट की करें तो यह भी मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था।

88
Asianet Image
Image Credit : Instagram

हिना की पोशाक में एक और खास बात थी। वह यह कि इसके पल्लू पर खुद हिना और उनके पति रॉकी का नाम लिखा हुआ था। दोनों के नाम के बीच अनंत का निशान था, जो उनके असीमित प्यार को दर्शा रहा था।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
हिना खान
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories