MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • एक ही BF से 3 बार धोखा, ख़ुदकुशी के ख्याल, वो एक्ट्रेस जो कहती है- अब प्यार नहीं चाहिए

एक ही BF से 3 बार धोखा, ख़ुदकुशी के ख्याल, वो एक्ट्रेस जो कहती है- अब प्यार नहीं चाहिए

Happy Birthday Adaa Khan: टीवी एक्ट्रेस अदा खान 36 साल की हो गई हैं। 12 मई 1989 को मुंबई में पैदा हुईं अदा की मानें तो बॉयफ्रेंड से तीन बार धोखा खाने के बाद उनका प्यार से यकीन उठ गया है।

Gagan Gurjar | Updated : May 12 2025, 09:51 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image
Image Credit : Facebook

अदा खान उस वक्त एक्टर अंकित गेरा के प्यार में प्यार पड़ गई थीं, जब वे उनके साथ शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' की शूटिंग कर रही थीं। दोनों ने शूटिंग के बाद बाहर मिलना-जुलना शुरू किया। दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

28
Asianet Image
Image Credit : Facebook

अदा ने एक इंटरव्यू के दौरान कबूल किया था कि वे अंकित के साथ रिश्ते को लेकर बेहद सीरियस और कमिटेड थीं। यहां तक कि उनके साथ घर बसाने के बारे में तक सोचने लगी थीं। लेकिन उनके मुताबिक़, अंकित ने इस प्यार को सीरियसली नहीं लिया, क्योंकि वे अपने काम पर फोकस कर रहे थे।

Related Articles

'BF' विजय देवरकोंडा को क्या कहकर बुलाती हैं रश्मिका मंदाना, खुद कर दिया खुलासा
'BF' विजय देवरकोंडा को क्या कहकर बुलाती हैं रश्मिका मंदाना, खुद कर दिया खुलासा
बेटी से धंधा करवा रही?...पिता के वो शब्द याद कर छलक पड़े टीवी एक्ट्रेस के आंसू
बेटी से धंधा करवा रही?...पिता के वो शब्द याद कर छलक पड़े टीवी एक्ट्रेस के आंसू
38
Asianet Image
Image Credit : Facebook

इसी दौरान अदा को पता चला कि अंकित उन्हें धोखा देते हुए डबल डेटिंग कर रहे थे। उनका अफेयर उनके साथ-साथ उसी शो की सेकंड लीड एक्ट्रेस रूपल त्यागी के साथ भी चल रहा था। दूसरी ओर रूपल भी अदा और अंकित के रिश्ते से अनजान थीं। बाद में अदा और रूपल दोनों ने अंकित से ब्रेकअप किया और आगे बढ़ गईं।

48
Asianet Image
Image Credit : Facebook

अदा खान ने राजीव खंडेलवाल को दिए एक इंटरव्यू में और भी चौंकाने वाला खुलासा किया था। उनके मुताबिक़, अंकित ने उन्हें तीन बार धोखा दिया था। उनके मुताबिक़, उन्होंने अपनी जिंदगी के 6 साल रिलेशनशिप दिए। लेकिन उन्हें धोखे पर धोखे का सामना करना पड़ा।

58
Asianet Image
Image Credit : Facebook

अदा ने राजीव खंडेलवाल से कहा था, "जब आप 4 साल देते हो आपके रिलेशनशिप में और वो इंसान आपको धोखे दे, फिर आप उसको मौका दो और फिर वो वही करे...यह लगभग 6 साल का रिश्ता था। एक रिलेशनशिप में हर इंसान काफी कुछ इन्वेस्ट करता है, मैंने भी जाहिरतौर पर किया, लेकिन अब मुझे प्यार नहीं चाहिए। मैं बेहद खुश और संतुष्ट हूं।"

68
Asianet Image
Image Credit : Facebook

अदा ने इसी इंटरव्यू में यह भी माना था कि उनकी जिंदगी में वो दौर भी आया था, जब उनके मन में ख़ुदकुशी के ख्याल आने लगे थे। उनके मुताबिक़, यह सब तब हुआ, जब वे ब्रेकअप से जूझ रही थीं और इसी बीच उनकी मां का निधन हो गया था।

78
Asianet Image
Image Credit : Facebook

अदा कहती हैं, "मैंने अपनी मां को खो दिया। जब आपको किसी की जरूरत होती है, जब आपको सबसे ज्यादा उस शख्स की जरूरत होती है, तब ये इंसिडेंट हुआ और मुझे पता चला कि ऐसा हो रहा है। मैं टूट गई। मैं पूरी तरह हिल गई। मैं घर से नहीं निकल रही थी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। क्योंकि जब आपकी मां आपकी दुनिया होती है और जिस इंसान को आप प्यार करते हैं वह आपकी दूसरी दुनिया हो...कहते हैं ना दोनों दुनिया आपसे जुदा हो गईं। मेरे मन में ख़ुदकुशी के ख्याल आने लगे। मॉम का जाना भी उसी टाइम पे हुआ था। इसलिए सिचुएशन मेरे लिए थोड़ी ज्यादा मुश्किल हो गई। मेरी मां मेरी बैकबोन थी।"

88
Asianet Image
Image Credit : Facebook

अदा खान ने 2009 में 'पालमपुर एक्सप्रेस' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वे 'अमृत मंथन', 'पिया बसंती रे', 'रिश्तों का मेला', 'नागिन', 'नागिन 2' और 'नागिन 6' जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। पिछली बार वे 2023 में टेलीकास्ट हुए शो 'वागले की दुनिया - नई पीढ़ी नए किस्से' में नज़र आई थीं।

Gagan Gurjar
About the Author
Gagan Gurjar
गगन पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। वर्तमान में वे डिप्टी न्यूज एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। वे मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि रखते हैं। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है। Read More...
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 
Recommended Stories
Top Stories